जूनियर क्रिकेट कप सीजन-2 में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब

जूनियर क्रिकेट कप सीजन-2 में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब
सहारनपुर में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण।

सहारनपुर। महानगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जूनियर क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब टीम ने हंजराी लायंस इलेवन को 28 रन से हराकर जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने हंगरी लायंस इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50 रन बनाए, वही कप्तान शब्बर खान ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 22 गेंदों में शानदार 28 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दानिश ने भी 11 गेंदों पर 24 रनों का योगदान दिया। 167 रन का लेकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी हंगरी लायंस इलेवन की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 138 रन ही बना सकी और 28 रन से मैच हार गई। मैच के समापन पर समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच एवं आॅल राउंडर खिलाडी और ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान काशिफ पठान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डॉक्टर खुर्रम खान, हैदर अली, डॉक्टर आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरेशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद, मोहम्मद दिलनवाज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply