‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चित्तौड़गढ़: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने इसे बीच में रोकने के लिए कहा।

अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आजादी की लड़ाई से जुड़ा अमर गीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण इस राष्ट्रगीत को भुलाने का काम किया। शाह ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस कथित अपमान को माफ नहीं करेगी और कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान नहीं किया गया और सोनिया गांधी केवल लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने की बात कह रही थीं। कांग्रेस ने अमित शाह पर इस मुद्दे के जरिए राजनीतिक लाभ लेने और अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

‘वंदे मातरम्’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ा यह विवाद अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

Leave a Reply