अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल; भारी भीड़ के बीच मचा हड़कंप

अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल; भारी भीड़ के बीच मचा हड़कंप

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसा हो गया। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में करीब 50 हजार श्रद्धालु मौजूद थे और बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए कतार में लगे थे। इसी दौरान बिजली का तार गिरने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

हादसे में कई श्रद्धालु भीड़ के बीच दब गए। मृतकों में महिलाओं की संख्या भी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल समेत अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह बिजली का तार गिरना और उसके बाद भारी भीड़ में मची अफरा-तफरी बताई जा रही है। मामले में प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply