‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

‘पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें’, ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

नई दिल्ली: ईरान युद्ध से पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल में संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ईंधन की बचत केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का विषय है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, बस और ट्रेन का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, कार-पूलिंग अपनाई जाए और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही माल ढुलाई के लिए रेलवे सेवाओं का अधिक उपयोग करने पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है और भारत को भी इसके प्रभावों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने लोगों से वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को फिर से बढ़ावा देने की अपील की, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा बाजारों पर दबाव बढ़ा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे भारत जैसे आयात-निर्भर देशों की चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply