व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, की नशे के कारोबार पर अंकुश और बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, की नशे के कारोबार पर अंकुश और बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
सहारनपुर में एसएसपी को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल  के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा एवं जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान व्यापारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए एसएसपी को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि जनपद में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में रात के समय बाजारों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष भान भारती ने कहा कि यदि कोई व्यापारी अथवा आमजन अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचता है तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। महामंत्री रोहित अरोड़ा ने बाजारों में पुलिस की स्थायी ड्यूटी की मांग उठाई।

उन्होंने पुराने बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि सहज मंडी और चैक फव्वारा सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। बाजारों में अत्यधिक भीड़ के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए एसएसपी को बधाई दी तथा व्यापार मंडल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीमांत वशिष्ठ, वर्ग माथे साहब, तरुण अरोड़ा, अश्वनी गुप्ता, संजय गर्ग, संगम अरोड़ा, विश्वजीत, सुशील कांबोज, निखिल ठाकुर सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।