हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं

सहारनपुर।  विकासखंड नागल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत माननीय विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम की अध्यक्षता में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखण्ड नागल परिसर, शहीद स्मारक से प्रारम्भ होकर मेन बाजार नागल देवबन्द हाईवे से शहीद स्मारक विकासखण्ड परिसर पर ही सम्पन्न हुई।

श्री देवेन्द्र निम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होने माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर क्षेत्रवासी को राष्ट्रीय अभियान से जोडने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के विकास में अपना संकल्प दोहराने का आवाहन किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री बिजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री हरीश त्यागी, खण्ड विकास अधिकारी श्री असलम परवेज सहित लगभग 1200 प्रतिभागियों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया गया।
विकासखण्ड मुजफ्फराबाद में पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा विकासखंड कार्यालय से आरंभ हुई। यह मुजफ्फराबाद गाँव के मुख्य मार्गों से होते  हुए पुनः विकासखंड कार्यालय में संपन्न हुई।

मुजफ्फराबाद में श्री साहब सिंह पुन्डीर, श्री अभय राणा, श्री मुल्की राज सैनी, चेयरमैन सहकारी समिति-बेहट श्री हंसराज गौतम, जिला पंचायत सदस्य श्री सोनेन्द्र राणा, चेयरमैन डीसीडीएफ श्री रजत त्यागी, मंडल अध्यक्ष श्री सुशील कांबोज, श्री बाबी कर्णवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष सैनी, खंड विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार सहित लगभग 1500 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और देशभक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

जनपद में विकासखण्डों सहित स्कूलों एवं स्टेडियम में भी तिरंगा रैली के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गये।

यह पद यात्राएं देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा लगाने के की अपील भी की गयी। तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नारों के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत किया।

Leave a Reply