नकुड मे निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, पूरा नगर हो गया तिरंगामय
नकुड 12 अगस्त इंद्रेश। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा है कि तिरंगा हमारी आनबान व शान का प्रतीक है। हजारो सैनिकों ने अपनी जान देकर इसकी रक्षा की है। पूरे देश को इस पर नाज है।
विधायक मुकेश चौधरी यंहा हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मिशन को पूरा करने के लिये पूरा प्रयास कर रही है। हमे गर्व है कि देश को एक दूरदर्शी व समर्पित प्रधानमंत्री मिला है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का जजबा उत्पन्न होता है।पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि तिरंगा यात्रा उपस्थित भीड बता रही है कि नगर व क्षेत्र में भाजपा एक मजबूत आधार के साथ खडी है।
विधायक मुकेश चौधरी व नगरपालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेर्तत्व मे निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर तहसील , मैन बाजार , जनक बाजार , सदरबाजार, बस स्टेंड, सहारनपुर रोड को होती हुई एचआईटी पर जाकर संपन्न हो गयी। तिरंगा यात्रा में डिजे पर देशभक्ति के तराने गुूज रहे थे तो बडी संख्या मे नगर वासी , केएलजीएम इंटर कालेज के छात्र छात्राऐं , भाजपा नेता , नगर पालिका कर्मचारी शामिल थे। यात्रा मे शामिल लोग हाथ मे तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान पूरा बाजार ही तिरगंामय हो गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, तहसीलदार पिं्रयंक सिंह , डा0 केपी पंवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजसिंह माजरा, बशेश्वर दयाल गोयल, प्रधान राजपालसिंह, अरूण चौधरी, डा9 राजकुमार प्रजापति, शिवचरण शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी , पंकज जैन, आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा की स्थानीय इकाई के द्वारा भी विधायक मुकेश चौधरी के नेर्तत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी । भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक जैन ने इस मौके पर कहा कि भाजपा देश भक्तो की पार्टी है। पार्टी हमेशा देश हित मे ही निर्णय लेती है। इस मोके पर विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, सुरेद्र कोरी, नगर अध्यक्ष आलोक जैन, आदि उपस्थित रहे।
