उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का 20वां चिकित्सा कांवड़ सेवा शिविर बना श्रद्धालुओं के लिए राहत का केंद्र
सहारनपुर। श्रावण मास में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित 20वें विशाल चिकित्सा कांवड़ सेवा शिविर में निरंतर सेवा कार्य पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ संचालित किए जा रहे हैं।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम चैबीसों घंटे कांवड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सभी आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करा रही है। यात्रा के दौरान थकान, चोट, बुखार, दर्द, छाले एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का तत्काल उपचार किया जा रहा है, जिससे हजारों शिवभक्तों को राहत मिल रही है। कांवड़ियों की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिविर में एक साथ लगभग 400 मोबाइल फोन चार्ज करने की क्षमता वाला विशाल मोबाइल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को अपने परिजनों से संपर्क बनाए रखने में काफी सुविधा मिल रही है। यह व्यवस्था पूरे कांवड़ मार्ग पर विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं समाज के सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था इसी प्रकार सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, आरटीओ शंकर, एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एडी एम न्यायिक ए के वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा, महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम दास, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज साहा, इंस्पेक्टर जनकपुरी, इंस्पेक्टर कोतवाली, प्रथम महापौर संजीव वालिया, मेयर डॉ. अजय सिंह, धर्मगुरु सुदीक्षा देवी, आचार्य प्रगीत कौशिक, महामंडलेश्वर धीरज भारद्वाज, पं. देशमुख वशिष्ठ, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व मंत्री शयान मसूद, शशि वालिया, योगेश दहिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद दल नेता मुकेश गक्कड़, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्तिकेय राणा, समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता रूही अंजुम, नगर निगम उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद दीपक रहेजा, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र धवन, पार्षद ज्योति अग्रवाल प्रणामी, पार्षद अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद मानसिंह, भाजपा महामंत्री किशोर शर्मा, बैंक क्लस्टर हेड अमित राणा, एसडीएफसी मैनेजर अभिषेक सैनी, आशीष आदि मौजूद रहे।
