करोड़ों रुपये की लागत से चमकेगा नकुड का रामलीला भवन , होगा जिर्णोद्धार

करोड़ों रुपये की लागत से चमकेगा नकुड का रामलीला भवन , होगा जिर्णोद्धार
रामलीला भवन का मुख्य द्वार

नकुड 24 जुलाई इंद्रेश। आने वाले समय मे नगर का रामलीला भवन नये लुक मे सामने आने वाला है। नगरपालिका परिषद के रामलीला भवन के जिर्णोद्धार के प्रस्ताव को उत्तरप्रदेश सरकार के पर्यटन एंव संस्कृति मंत्रालय की स्वीकृति मिल गयी है। प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को रामलीला भवन के जिर्णोद्धार के लिये कार्यदायी संस्था भी  नियुक्त कर दिया है।

नगर पालिका परिषद ने नगर मे श्री रामलीला भवन के जिर्णाेद्धार व उसकी चहार दिवारी बनाने के लिये 4.98 करोड रूपये का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भिजवाया था। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय ने इसे स्वीकार कर इसे अपनी 2026-27 की कार्य योजना मे शामिल कर लिया है।

रामलीला भवन के जर्जर कमरे

पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि रामलीला भवन के जिर्णाेद्धार का कार्य होने से  इसे नयी  पहचान व नया लुक मिलेगा। गौरतलब है कि रामलीला भवन की बगल मे श्री महादेव मंदिर के जिर्णोद्धार का काम पहले से ही चल रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय विधायक व प्राकलन सीमिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी के सक्रिय प्रयासो से  प्रर्यटन एव संस्कृति मंत्री जयवीरसिंह ने इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्हे उम्मीद है कि आने वाले कुछ समय मे ही इस कार्य के लिये प्रदेश सरकार से पैसा भी जारी हो जायेगा।

शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि नगर मे बस स्टेंड पर तेजी से कार्य चल रहा है। साथ ही अस्पताल रोड पर स्थित तालाब से पानी की निकासी की व्यवस्था के लिये भी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।