थाना परिसर में हुई भाकियू रक्षक की मासिक बैठक

थाना परिसर में हुई भाकियू रक्षक की मासिक बैठक
सहारनपुर के नागल में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकियू रक्षक से जुड़े किसान।

नागल। थाना परिसर में भाकियू रक्षक की मासिक बैठक में शुक्रवार को भारी संख्या में किसानों से दिल्ली कूच का आह्वान किया गया। इस दौरान मांगों से संबंधित 6 सूत्रीय एक ज्ञापन तहसीलदार सदर जसमेंद्र सिंह को सौंपा गया।

बैठक में को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील किसान विरोधी है। ट्रेड लागू होने के बाद किसान सड़कों पर आ जाएगा बड़ी-बड़ी कंपनियां फसलों को मुंह मांगे दामों पर खरीद कर मनमानी कीमत पर बेचेंगी।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संगठन किसान घाट पर चल रहे आंदोलन में शामिल होकर ट्रेड डील का विरोध करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन देगा।

प्रदेश प्रभारी सुनील राणा ने कहा कि बीते दिनों प्रशासन द्वारा बस स्टैंड पर ओवरब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर आज तक भी काम शुरू नहीं किया गया। ज्ञापन में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा हेतू किसान की सहमति के बिना भूमि का अधिग्रहण न किए जाने, बजाज शुगर मिल पर किसानों की बकाया रकम शीघ्र दिलाए जाने की मांग की गई। इस दौरान सूबे सिंह मलिक, जितेंद्र चैधरी, अभिलाष, सुनील शास्त्री, अहतेशाम प्रधान, गजेंद्र नौसरान, बिल्लू त्यागी, राहुल फौजी, रविंद्र काका, वीरेंद्र लाखनोर, अमरीश मलिक, बलकार सिंह, रोहित रक्षक आदि रहे।