हल्की बुंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, लोगो मिली गर्मी से राहत
नकुड 1 जुलाई इंद्रेश। क्षेत्र मे हल्की बूंदाबांदी से तापमान कम हुआ है। जिससे आम जन को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
बुद्धवार को सुबह क्षेत्र हल्की बुंदाबांदी शुरू हुई । दुपहर तक यह क्रम चलता रहा। दुपहर बाद बुंदाबांदी रूकी। पंरतु इससे मौसम थोडा ठंडा हुआ। आमजन ने भीषण गर्मी से थोडी राहत महसूस की है। हांलाकि बंुदाबंादी कम होने से फसलों को अधिक लाभ नहंी हुआ है। किसानो का कहना है कि फंसले सूखे जैसी स्थिति से जूझ रही है।
सूखे के कारण हल्की बुंदाबांदी का फसलो को अधिक लाभ होने वाला नंही है। यदि आने वाले कुछ दिनो मे अच्छी बारिश होती है तो तभी सूखे जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।
