जैन समाज में मेनका गांधी के बयान पर रोष, जिला मुख्यालय पर किया प्रदश्रन

जैन समाज में मेनका गांधी के बयान पर रोष, जिला मुख्यालय पर किया प्रदश्रन
सहारनपुर में प्रशासनिक  अधिकारी को ज्ञापन देते जैन समाज के नागरिक।

सहारनपुर। पूर्व कैबिनेट मेनका गांधी द्वारा दिगंबर जैन मुनियों की पिच्छी को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में जैन समाज ने जिला मुख्यालय नारेबाजी कर प्रदर्शन रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर मेनका गांधी द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

जैन समाज के नागरिक आज सुबह जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन समाज पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिच्छी किसी जीव की हत्या से नहीं, बल्कि प्राकृतिक रूप से गिरे मोरपंखों से बनती है। इसका उद्देश्य सूक्ष्म जीवों की रक्षा और अहिंसा का पालन है। सोशल मीडिया पर चल रही जैन मुनियों द्वारा सालाना 1.5 मिलियन मोर मारे जाने जैसी चर्चा की भी तथ्यात्मक जांच की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आधारहीन टिप्पणी से करोड़ों जैन अनुयायियों की धार्मिक भावना आहत हुई है।

जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि पूरा जैन समाज इस टिप्पणी से बेहद आहत है। जैन धर्म का मूल अहिंसा परमो धर्मः है। मुनि चातुर्मास में जीव रक्षा के लिए भ्रमण तक सीमित कर देते हैं। मोर अपने पंख स्वयं छोड़ते हैं, उन्हीं से पिच्छी बनती है। हमारा विरोध किसी दल से नहीं, केवल धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले बयान से है।? अविनाश कुमार जैन नाटी उपमंत्री एवं भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय समन्वयक और पार्षद गौरव जैन ने कहा कि माफी नहीं मांगी तो कानूनी रास्ता अपनाएंगे, विरोध शांतिपूर्ण रहेगा। दिगंबर जैन महिला समाज की अध्यक्ष रेणु जैन, जैन समाज के उपाध्यक्ष विपिन कुमार जैन व महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि पिच्छी जीवदया का प्रतीक है, लाखों मोर मारने की बात भ्रामक है। उन्होंने कहा कि मौन प्रदर्शन हमारी संस्कृति है।

संरक्षक राकेश जैन, संरक्षक जैन समाज ने कहा कि धार्मिक प्रतीकों पर बोलने से पहले मेनका गांधी को तथ्य जांच लेना चाहिए था। प्रदर्शनकारियों में अजय जैन, चौधरी संदीप जैन, आवास विकास और जयदीप जैन,  पार्षद अनुज जैन, चौधरी अनुज जैन, सरिता जैन, अनुज जैन (चौधरी), संदीप जैन (चौधरी),  अजीत जैन (चौधरी), अवनीश जैन (चौधरी), मंटू जैन (चौधरी), राकेश जैन (चौधरी), संदीप जैन (उप चौधरी), महावीर प्रसाद जैन ( उप चौधरी), राजीव जैन (अध्यक्ष) ,विपिन जैन (प्रबंधक), अजय जैन (उपाध्यक्ष), अजय जैन (सदस्य), संजय जैन (चूड़ी वाले) (सदस्य) सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।