राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास
सहारनपुर। समाज सेवा की अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शाश्वत मानव विकास चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर गेट पर 17वें वार्षिक शीतल पेय वितरण एवं मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया। शिविर श्रद्धा, सेवा भावना और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, महापौर अजय कुमार सिंह एवं डॉ. गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे जनकल्याण एवं मानव सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। भीषण गर्मी के बीच ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल, ठंडा शरबत एवं मां अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। सेवा कार्य के माध्यम से मानवता की सेवा को ही ईश्वर की सच्ची आराधना बताया गया। सेवा कार्य में नीरज शर्मा, प्रवीण चैधरी, संजय शर्मा, राजकुमार चैधरी, शाश्वत कुश, शाम्भवी, प्रज्ञा शर्मा, राधारानी, प्रदीप शर्मा, ईभव कुश, मंडल मंत्री मनीष कपिल, केशव दीक्षित, डॉ. राम कपिल, अमित चैहान, तृप्ति, कोमल प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा कार्य को सफल बनाया।
