• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

International Travel Certificate: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट अपलोड करने से मिल सकती है छूट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

  • August 10, 2022
International Travel Certificate: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट अपलोड करने से मिल सकती है छूट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी
  • यात्रियों द्वारा पोर्टल के बार-बार डाउन होने से फार्म भरने और सर्टिफिकेट अपलोड करने परेशानी की शिकायतें की जा रही थीं। इसको देखते हुए सरकार इस प्रविधान को हटाने पर विचार कर रही है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बहुत जल्द ही एयर सुविधा पोर्टल पर कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट या निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करने की बाध्यता से मुक्ति मिल सकती है। सरकार पोर्टल से इससे संबंधित प्रविधान को हटाने पर विचार कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पोर्टल पर आनलाइन स्व-घोषणा फार्म भरने की अनिवार्यता बनी रहेगी।

यात्रियों द्वारा पोर्टल के बार-बार डाउन होने से फार्म भरने और सर्टिफिकेट अपलोड करने परेशानी की शिकायतें की जा रही थीं। इसको देखते हुए सरकार इस प्रविधान को हटाने पर विचार कर रही है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जानकारी मांगी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्टिफिकेट या निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा करने के प्रविधान को हटाने की मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि उड्डयन मंत्रालय को यात्रियों से उनकी यात्रा से पहले सर्टिफिकेट अपलोड करने में आने वाली परेशानियों के बारे में फीडबैक मिल रहे थे। जिसके मंत्रालय के ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा महामारी से पहले वाली स्थिति में वापस आ रहा है। ऐसे में विश्व के कई देशों ने यात्रा के नियमों में ढील दी है। साथ ही कई तरह के प्रतिबंध भी हटाए गए हैं।

मंगलवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल 12,751 नए कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद देश में कुल कोविड​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,74,650 हो गई, जबकि सक्रिय मामले घटकर 1,31,807 हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 42 मौतों के साथ 5,26,772 हो गई है।

आपको बता दें, पूरे विश्व में कोरोना महामारी संक्रमण फैलने के बाद गंभीर लॉकडाउन की स्थित बन गई थी। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर स्थिति सामान्य हो रही है। जिसके चलते अब इन प्रतिबंधों को हटाने का विचार किया जा रहा है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं’, शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ बयान पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार

‘हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं’, शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ बयान पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार

  • August 21, 2026
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, ‘अगर आप अखिलेश को…’

सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, ‘अगर आप अखिलेश को…’

  • August 21, 2026
‘यह तुगलकी फरमान है’, सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

‘यह तुगलकी फरमान है’, सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट

  • August 21, 2026
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

  • August 20, 2026
‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

  • August 20, 2026
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर आएं’, शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ बयान पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार August 21, 2026
  • सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, ‘अगर आप अखिलेश को…’ August 21, 2026
  • संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ, साहिल लोचब का आरोप- FIR दर्ज नहीं हो रही August 21, 2026
  • ‘यह तुगलकी फरमान है’, सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट August 21, 2026
  • ‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना August 21, 2026
  • ‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी August 20, 2026
  • गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी August 20, 2026
  • 13 सितंबर को जन संवाद धम्म यात्रा  सहारनपुर में निकाली जाएगी: भंते विनयचारी August 20, 2026
  • संजय ढींगरा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव August 20, 2026
  • किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार August 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021