• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: सपा पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- आतंक‍ियों से प्रेम की वजह बताएं अखिलेश यादव

  • February 23, 2022
UP Election 2022: सपा पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- आतंक‍ियों से प्रेम की वजह बताएं अखिलेश यादव
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बुधवार को गोरखपुर में मीड‍िया से रूबरू नड्डा ने अख‍िलेश यादव पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि अख‍िलेश को आतंक‍ियों से अपने प्रेम के बारे में बताना चाह‍िए।

गोरखपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अखिलेश को आतंकवादियों का हितैषी करार दिया और उनसे आतंकियों से प्रेम की वजह पूछी है। बुधवार को टाउनहाल स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में नड्डा ने आंतकवादियों के प्रति अखिलेश यादव के प्रेम का तथ्यवार उदाहरण देते हुए सपा को घेरा।

आतंकियों से लिंक जोड़ते हुए अख‍िलेश पर साधा न‍िधाना

नड्डा ने 2007 में गोलघर और लखनऊ, अयोध्या व वाराणसी की कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट की याद दिलाई, जिसकी जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन व हरकत-उल-इस्लाम ने ली थी और अप्रैल 2012 में सत्ता में आते हुए उस ब्लास्ट के आरोपियों हाफिज तारिक कासिमी और खालिद मोजाहिद पर से अखिलेश ने मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया था। इसके अलावा उन्होंने 31 दिसंबर 2007 और एक जनवरी 2008 को रामपुर में सीआरपीएफ के कैंप पर उस हमले का भी जिक्र किया, जिसमें सात जवान मारे गए थे। उस घटना के आरोपी लस्कर-ए-तोइबा के आतंकी शहाबुद्दीन पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने का निर्णय भी अखिलेश सरकार ने ले लिया था।

jagran

नड्डा ने छुए दिव्यांग कार्यकर्ता पुरुषोत्तम के पैर

नड्डा ने दिव्यांग कार्यकर्ता पुरुषोत्तम के पैर छुए। टाउन हॉल स्थित बीजेपी के मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता के लिए नड्डा जैसे ही पहुंचे, पुरुषोत्तम उनके पैरों पर गिर गए। इस पर नड्डा ने उन्हें विशेष बताते हुए उठाया और उनके पैरों में झुककर प्रणाम किया।

सपा नेता का बेटा है आतंकी

नड्डा ने एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रति आभार जताया, जिसने मुकदमा वापस किए जाने से इन्कार कर दिया और दोनों ही मामलों में आतंकवादियों को फांसी की सजा हुई। नड़्डा ने अहमदाबाद की आतंकी घटना के उस जिम्मेदार की चर्चा भी की, जिसकाे बीते दिनों फांसी की सजा हुई। उन्होंने कहा कि उस आतंकी बेटा सपा का नेता है और अक्सर अखिलेश के साथ देखा जाता है। संवाददाताओं के जरिए उन्होंने जनता से कहा कि अब निर्णय उनके हाथ में है कि विनाश के साथ चलें या विकास के साथ। अखिलेश को उन्होंने विनाश का प्रतीक है और योगी विकास का।

जनता को गुमराह कर अखिलेश ने खुद लगवा लिया मोदी टीका

कोविड टीकाकरण में देश और प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए नड्डा ने इस विषय पर रुख को लेकर सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा ने कोविड टीका को मोदी और भाजपा का टीका बताकर लोगों को गुमराह किया और अब खुद ही परिवार सहित टीका लगवाकर घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए कि गद्दी के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि मानवता का भी मजाक उड़ा सकते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई तस्वीर तो खींची है और वैचारिक मानक पर खरी उतरी है। वैचारिक मानक के दायरे में उन्होंने अनु. 370 हटाने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक को समाप्त करने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते पिछले सरकारें यह जरूरी निर्णय नहीं ले सकीं। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सूची गिनाई और कल्याणकारी योजनाओं से जनता को हुए लाभ का खाका भी प्रस्तुत किया।

 

Post navigation

Prev
Next
रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी

रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी

  • August 25, 2026
महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा

महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा

  • August 25, 2026
बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

  • August 25, 2026
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

  • August 24, 2026
भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

  • August 24, 2026
CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कब-कब खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच, देखें पूरा शेड्यूल August 25, 2026
  • रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी August 25, 2026
  • ‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं August 25, 2026
  • भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद का ऐलान, लालबाग में जुटेगा हिंदू समाज August 25, 2026
  • महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा August 25, 2026
  • बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात August 25, 2026
  • चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- ‘सब इंतजाम…’ August 25, 2026
  • ’40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’, नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला August 24, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026
  • माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021