• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बसपा सुप्रीमो मायावती का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला, बोलीं- योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं

  • October 3, 2021
बसपा सुप्रीमो मायावती का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला, बोलीं- योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट किया और कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जनहित और जनकल्याण की योजनाओं के नाम बदलने को लेकर खिलवाड़ कर रही है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती इन दिनों उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लगीं मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार जनहित और जनकल्याण की योजनाओं के नाम बदलने को लेकर खिलवाड़ कर रही है। इसके साथ ही मायावती ने आरोप लगाया है कि सत्ता परिवर्तन के कारण उनकी कई परियोजनाएं अधूरी रह गईं। जिन्हेंं पहले समाजवादी पार्टी और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरा नहीं किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में योजनाओं, स्मारकों और सड़कों के नाम बदलने को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट किया और कहा कि बीएसपी सरकार के दौरान यूपी के विभिन्न जिलों की तरह आगरा में भी गरीबों के लिए आवास बनाए गए। जिसकी जन सराहना हुई, लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण जनहित की ऐसी कई परियोजनाएं अधूरी रह गई, जिन्हेंं पहले सपा व अब बीजेप सरकार ने द्वेषपूर्ण व्यवहार करते हुए पूरा नहीं किया है।

उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी प्रदेश व देश साक्षी है कि घोर संकीर्ण राजनीतिक व जातिगत द्वेष के कारण सपा और भाजपा सरकार ने बीएसपी सरकार की योजनाओं के नाम ही नहीं बदले बल्कि उन्हेंं बंद करके जनहित और जनकल्याण के साथ घोर खिलवाड़ करने का काम किया है, जो एक काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।

बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार है फिर भी राजधानी लखनऊ के सड़कों की भी जो दुदर्शा है उससे जान के जंजाल के चर्चे हर जगह आम हैं। इसकी हालत सुधारने के बजाय, राज्य सरकार की तर्ज पर लखनऊ नगर निगम भी, सड़कों व वार्डों आदि का नाम बदलने में ही चैम्पियन है।

 

Post navigation

Prev
Next
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • August 11, 2026
UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने

UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने

  • August 11, 2026
‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

  • August 11, 2026
दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम?

  • August 11, 2026
राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित

राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित

  • August 11, 2026
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर! पुलिस ने 19 खतरनाक आतंकियों के पोस्टर लगाए August 11, 2026
  • प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे August 11, 2026
  • ‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा? August 11, 2026
  • UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने August 11, 2026
  • ‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा August 11, 2026
  • दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम? August 11, 2026
  • राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित August 11, 2026
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’ August 10, 2026
  • देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार August 10, 2026
  • लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021