• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नियुक्ति विभाग में धांधली पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच

  • September 11, 2021
नियुक्ति विभाग में धांधली पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति व कार्मिक विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश पर इन दोनों के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश दिया गया है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर किसी भी प्रकार की ढील देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति विभाग में अनियमितता मिलने पर दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति व कार्मिक विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश पर इन दोनों के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी दोनों अभी अपने पद पर जमे हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर वार करने से चूक नहीं है। मुख्यमंत्री के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश सरकार के नियुक्ति विभाग के दो अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जाएगी। प्रदेश सरकार को भेजी गई शिकायत में नियुक्ति विभाग के अनुभाग अधिकारी पर लम्बे समय से भ्रष्टाचार में संलिप्तता के साथ ही साथ ट्रांसफर-पोस्टिगं में वसूली कर अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है।

इनमें से एक के पास लम्बे समय से आइएएस अधिकारियों की शिकायतों की जांच के साथ ही पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर व जांच की जिम्मेदारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इनके खिलाफ विजलेंस जांच के आदेश देने के बाद भी अभी तक दोनों अफसरों को नियुक्ति विभाग ने हटाया नहीं है।

इन दोनों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक पीसीएस अफसरों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर वसूली का आरोप है। इन दोनों की शिकायत करने वाले लखनऊ के सीतापुर रोड निवासी संत कुमार ने बताया कि दोनों नियुक्ति व कार्मिक विभाग के अनुभाग 5 और 3 में तैनात हैं। इन पर अफसरों की अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त करने की एवज में छह से आठ लाख रुपए लेने का आरोप हैं। शासन को भेजे गए शिकायत पत्र में नौ बिंदुओं के साथ अनुभाग अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

  • August 20, 2026
‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

  • August 20, 2026
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

  • August 20, 2026
‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

  • August 20, 2026
‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

  • August 20, 2026
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी August 20, 2026
  • गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी August 20, 2026
  • 13 सितंबर को जन संवाद धम्म यात्रा  सहारनपुर में निकाली जाएगी: भंते विनयचारी August 20, 2026
  • संजय ढींगरा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव August 20, 2026
  • किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार August 20, 2026
  • विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन August 20, 2026
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण August 20, 2026
  • ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  ने ओपीएस बहाली की मांग को लेकर निकाली राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा August 20, 2026
  • एनसीसी कैडेट्स ने टीबी रोग के कारण व बचाव के प्रति किया जागरूक August 20, 2026
  • कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन August 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021