• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना का कहर, 24 घंटे में 199 की मौत और 37238 नए संक्रमित

  • April 23, 2021
COVID-19 in UP: उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना का कहर, 24 घंटे में 199 की मौत और 37238 नए संक्रमित
Second String of COVID-19 in UP
  • Corona Virus in UP प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण अब प्रलयंकारी रूप दिखा रहा है। सूबे में बीते 24 घंटे में 199 लोगों की इसके संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद 37238 नए संक्रमित भी मिल हैं।

लखनऊ । केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तमाम जतन पर कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्ट्रेन की निरंकुशता भारी पड़ रही है। प्रदेश में हर रोज मौत तथा नए संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण अब प्रलयंकारी रूप दिखा रहा है। सूबे में बीते 24 घंटे में 199 लोगों की इसके संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद 37,238 नए संक्रमित भी मिल हैं। प्रदेश में ढाई लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और करीब 70 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति तथा संजय गांधी पीजीआई के निदेशक व मेदांता लखनऊ के निदेशक भी संक्रमित हैं। सूबे की राजधानी लखनऊ में भी बीते 24 घंटे में 5,682 नए संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में 24 घंटे में 7,165 लोग तथा प्रदेश में 22,566 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2,25,236 लोगों का टेस्ट भी किया गया।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,236 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल की जांच की गई है। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में के आठ डॉक्टर सहित 75 पॉजिटिव: कोरोना संक्रमण के कारण इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भी हॉट स्पॉट हो गई है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा डाक्टर संक्रमित हैं। संक्रमितों में डॉ. अमित सिंह, डॉ. गौरव जैन, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुयश अग्रवाल, डॉ. शशि, डॉ. शालिनी व डॉ. विशाल सिंह शामिल हैं। कोरोना संक्रमण की गुरुवार को आई रिर्पोर्ट में इटावा में 191 कोरोना पाजीटिव मिले हैं। इनमें से 75 केस अकेले सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टॉफ के हैं। इनमें आठ डॉक्टर हैं।

लखनऊ में बेड फुल: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लखनऊ के अस्पतालों में बेड भर गए हैं। लखनऊ मे अवध अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि हमारे पास बेड और ऑक्सीजन की कमी है। अस्पताल इस समय ओवरलोड है, हमें एक्स्ट्रा बेड भी लगाने पड़े हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

  • September 3, 2026
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

  • September 3, 2026
इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

  • September 3, 2026
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021