• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिका और चीन की होड़ से बदलेंगे राजनीतिक हालात, इसमें कोविड-19 महामारी निभा रही बड़ी भूमिका

  • April 10, 2021
अमेरिका और चीन की होड़ से बदलेंगे राजनीतिक हालात, इसमें कोविड-19 महामारी निभा रही बड़ी भूमिका
  • ग्लोबल ट्रेंड्स 2040 के शीर्षक से न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों के मुश्किल में फंसने का फायदा चीन उठाएगा। आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का दायरा और विकसित होगा। इससे दुनिया की भू-राजनीतिक स्थितियां प्रभावित होंगी।

वाशिंगटन । अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था को चीन की चुनौती से भू-राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। कोविड-19 महामारी इसमें बड़ी भूमिका निभा रही है। 2017 में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दुनिया में ऐसी कोई महामारी फैलने की आशंका जताई गई थी। कहा गया था कि उससे विश्व व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिलेगी। कोरोना काल में वैसा ही कुछ हुआ है। यह वायरस चीन से ही फैला है।

ग्लोबल ट्रेंड्स 2040 के शीर्षक से न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों के मुश्किल में फंसने का फायदा चीन उठाएगा। आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का दायरा और विकसित होगा। इससे दुनिया की भू-राजनीतिक स्थितियां प्रभावित होंगी। दोनों देशों में प्रतिद्वंद्विता की स्थिति कई दशकों तक बनी रह सकती है। इस दौरान दुनिया में सहयोग और विरोध के नए मानदंड स्थापित होंगे। साथ ही नए समीकरण और गठबंधन होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय शक्तियों और आधिकारिक सत्ता से दूर ताकतों को महत्व मिलेगा। उन्हें महाशक्तियों से सहयोग और प्रश्रय मिलेगा।

कोरोना वायरस काल में मौजूदा विश्व व्यवस्था होगी कमजोर 

यह रिपोर्ट हर चार साल में अमेरिका की नेशनल इंटेलीजेंस काउंसिल की ओर से पेश होती है। इसमें अमेरिका की सुरक्षा चुनौतियों का विस्तृत विवरण होता है। ताजा रिपोर्ट में चीन से पैदा हो रहे खतरों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। दोनों देशों की बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का असर समाज और सुरक्षा पर पड़ने की आशंका जताई गई है। इस प्रतिद्वंद्विता के दौर में इंटरनेट का इस्तेमाल और बढ़ेगा। उसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिये सांस्कृतिक मूल्यों को प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी। इस सबसे सामाजिक एकता प्रभावित होगी और मतभेद पनपेंगे। देशों के समूह एक-दूसरे के खिलाफ अपने-अपने हितों के अनुसार अभियान छेड़ेंगे। कोरोना वायरस काल में मौजूदा विश्व व्यवस्था कमजोर होगी, चीन उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगा। इस दौरान लोगों में असंतोष बढ़ेगा और पुरानी विश्व व्यवस्था के प्रति अविश्वास पैदा होगा।

कोरोना काल में होने वाले लॉकडाउन, क्वारंटाइन और सीमाओं को बंद करने के उपाय पुरानी विश्व व्यवस्था को और नुकसान पहुंचाएंगे। इससे विभिन्न देशों की सप्लाई चेन प्रभावित होगी, देशों पर कर्ज बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण बढ़ेगा। इसके सबके परिणामस्वरूप भूख, बेरोजगारी बढ़ेगी और कानून व्यवस्था के लिए समस्या पैदा होगी। संरक्षणवाद बढ़ेगा। इन स्थितियों में चीन अपना लाभ बढ़ाने का मौका तलाशेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा

  • August 20, 2026
‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

‘चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए’, AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

  • August 20, 2026
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

  • August 20, 2026
‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

  • August 20, 2026
‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

  • August 20, 2026
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी August 20, 2026
  • गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी August 20, 2026
  • 13 सितंबर को जन संवाद धम्म यात्रा  सहारनपुर में निकाली जाएगी: भंते विनयचारी August 20, 2026
  • संजय ढींगरा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव August 20, 2026
  • किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार August 20, 2026
  • विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन August 20, 2026
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण August 20, 2026
  • ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  ने ओपीएस बहाली की मांग को लेकर निकाली राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा August 20, 2026
  • एनसीसी कैडेट्स ने टीबी रोग के कारण व बचाव के प्रति किया जागरूक August 20, 2026
  • कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन August 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021