• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कुएं में गिरे 25 लोग, दो की मौत; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

  • July 16, 2021
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक कुएं में गिरे 25 लोग, दो की मौत; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
  • 25 लोगों के कुएं में गिर जाने पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के ग्राम लाल पठार में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां 30 फीट गहरे कुएं में करीब 25 लोग गिर गए। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘गंजबासौदा में हुई दुर्घटना में अब तक दो लोगों के निधन की दुःखद सूचना मिली है, उनके शव निकाले जा चुके हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें। बचावकार्य अभी जारी है, मैं लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं।’

बताया जाता है कि यहां शाम करीब पांच बजे पानी लेने गए एक बालक संदीप परिहार के कुएं में गिरने की सूचना मिलने पर उसे निकालने के लिए 50 से अधिक ग्रामीण कुएं के ऊपर लोहे की गर्डर रखकर बनाई गई सीमेंट की स्लैब पर चढ़ गए। उनके वजन से स्लैब भरभराकर टूट गई और करीब 25 ग्रामीण कुएं में गिर गए। कुआं करीब 30 फीट गहरा है, जिसमें 20 फीट तक पानी भरा है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने ग्रामीणों की सहायता से लोगों को निकालना शुरू किया। गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो कई लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भोपाल से घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। मैंने संरक्षक मंत्री विश्वास सारंग को वहां पहुंचने का निर्देश दिया है।

इस घटना पर सीएम शिवराज चौहान लगातार रखे हुए हैं नजर

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने कहा कि सीएम शिवराज चौहान ने डीजीपी और एसडीआरएफ डीजी से बात की है। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ की टीम बचावकार्य के लिए आवश्यक उपकरणों के साथ रवाना हो गई है। कमिश्नर एवं आईजी भी रवाना हो गए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा ले रहे हैं और लगातार संपर्क में हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन

दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन

  • April 3, 2026
‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा?

  • April 3, 2026
यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान

यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान

  • April 3, 2026
MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच

MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच

  • April 3, 2026
‘सिर्फ हमारे नाविक मारे गए’, ईरान युद्ध पर 60 देशों की बैठक में बोला भारत

‘सिर्फ हमारे नाविक मारे गए’, ईरान युद्ध पर 60 देशों की बैठक में बोला भारत

  • April 3, 2026
अमेरिका-इजरायल के हमलों से थर्राया तेहरान, धमाकों में 100 लोग घायल; युद्ध के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख को हटाया

अमेरिका-इजरायल के हमलों से थर्राया तेहरान, धमाकों में 100 लोग घायल; युद्ध के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख को हटाया

  • April 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में राकेश टिकैत करेंगे देहरादून कूच, किसानों के साथ होगा प्रदर्शन April 3, 2026
  • ‘डॉन नहीं मानता, मगर बाहुबली कहना गलत नहीं’, बृजभूषण सिंह पर क्या बोले अवध ओझा? April 3, 2026
  • राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं April 3, 2026
  • यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान April 3, 2026
  • ‘हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन…’, 60 देशों संग बैठक में बोला भारत April 3, 2026
  • MLA रवींद्र सिंह भाटी की बढ़ी मुश्किलें, गायक छोटू रावणा ने दर्ज करवाई FIR, CID-CBI करेगी जांच April 3, 2026
  • ‘सिर्फ हमारे नाविक मारे गए’, ईरान युद्ध पर 60 देशों की बैठक में बोला भारत April 3, 2026
  • सनराइजर्स हैदराबाद को मिली बड़ी जीत के बावजूद निराश हैं ईशान किशन, कहा – हमारे लिए पावरप्ले ने मैच को आसान बना दिया April 3, 2026
  • अमेरिका-इजरायल के हमलों से थर्राया तेहरान, धमाकों में 100 लोग घायल; युद्ध के बीच अमेरिकी सेना प्रमुख को हटाया April 3, 2026
  • यूपी में मौसम ने फिर ली करवट, नोएडा-आगरा समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में छाए बादल April 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez