व्हीरपूल ने ने अपने नए रेफ्रिजरेटर को लांच किया
नकुड 7 सितबंर इंद्रेश। व्र्हीपूल ने अपने ग्राहको को ग्यारह सौ लीटर का फ्रीज लंाच किया है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि वर्हीपूल का यह फ्रिज मार्केट मे बिल्किुल नया है। जो परिवार के लिये एक प्रफेक्ट फ्रीज होगा।
यंहा सहारनपुर रोड में प्रेम प्लाजा मे सिंघल एजेंसीज पर व्र्हीपूल के शोरूम मे ग्यारह सौ लीटर के फ्रीज को लांच किया। कहा कि यह फ्रीज ग्राहक को पूरा सेटिस्फेक्शन देगा। यह फ्रीज डीप फ्रीज के लिये एक अच्छा प्रोडक्ट रहेगा। कंपनी ने कस्टमर्स से राय लेकर ही यह फ्रीज तैयार किया है। उम्मीद है कि यह प्रोडक्ट आम जनमानस को पंसद आयेगा। बताया कि इसमे 360 डिग्री टरिपल कुलिंग तकनीक दी गयी है। तीन अलग अलग इवैपोरेटर के साथ कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर की सुविधा उपलब्ध है। इसके कंप्रेसर पर वन प्लस नाईन वर्ष की वांरटी दी जा रही है।
इस मौके पर व्र्हीपूल की ओर से शाखा प्रबंधक अभिषेक प्रताप सिंह, रिटेल मार्केटिंग मैनेजर फैजान खान, सर्विस हेड मैनेजर मुकेश गिरी, व एरिया सेल्स मैनेजर पवन कुमार मौजुद रहे। कार्यक्रम में अंकुर सिंघल, आयुष सिघंल, उदित सिंघल, अंकित सिंघल, व विपुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे कंपनी के अधिकारियो ने ग्राहको को अपने नये रेफ्रिजरेटर की विस्तार से जानकारी दी। जबकि एजेसीं संचलाको ने कहा कि ग्राहको बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
