ग्यारवी के छात्र आदित्यराज ने वाई फाई नियत्रित वाहन बनाने मे कामयाबी प्राप्त की

आदित्यराज गुप्ता व उसके द्वारा बनाया गया वाहन

नकुड 26 अगस्त इद्रेश। कक्षा ग्यारह के छात्र आदित्य राज गुप्ता ने अपनी जिज्ञासा व तकनीकी रूचि और रचनात्मक सोच से वाई फाई नियत्रित स्मार्ट वाहन बनाने मे सफलता प्राप्त की है । इस वाहन को बिना किसी वायर के वाई फाई से नियत्रित किया जा सकता हैैैं।

आदित्य को बचपन से ही तकनीकी उपकरणो व नई बातो को जानने मे रूचि रही है । इसी जिज्ञासा ने उसे अभिनव वाहन को  तैयार करने के  लिये प्रेरित किया है । आदित्य का कहना है कि उन्हे अपने दादा रामकिशन गुप्ता व पिता सचिन व माता किरण गुप्ता से प्रेरणा मिली है ।

आदित्य का कहना है कि अपनी जिज्ञासा व  परिश्रम व सकारात्मक मार्गदर्शन से छात्र  छोटी उम्र मे भी बडे व उपयोगी विचारो को सास्तविक रूप दे सकते है । कहा  िकवे अपने इस वाहन को बडे स्तर पर बनाने का काम जारी रखेगे।

Leave a Reply