खराब स्ट्रीट लाइटों और जनशिकायतों पर नगर आयुक्त सख्त, ईईएसएल को 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

खराब स्ट्रीट लाइटों और जनशिकायतों पर नगर आयुक्त सख्त, ईईएसएल को 15 दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश
सहारनपुर में निर्देश देते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों, घटिया स्पेयर पार्ट्स के इस्तेमाल और नागरिकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की शिकायतों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, विद्युत विभाग के कार्यों और कार्यदायी संस्था ईईएसएल की प्रगति की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त शिपू गिरी ने समीक्षा बैठक में कार्यकारिणी एवं पार्षदों की ओर से उठाई गई शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया। निरीक्षण में खराब गुणवत्ता वाले स्पेयर पार्ट्स के इस्तेमाल की शिकायत सामने आने पर नगर निगम विद्युत विभाग के संबंधित अभियंताओं को चेतावनी दी गई। साथ ही शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार में सुधार के सख्त निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा नुमाइश कैंप, हकीकत नगर और मनोहरपुर जोन के 18 वार्डों में कराए गए संयुक्त सर्वे में करीब 30 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। नगर आयुक्त ने म्म्ैस् और विद्युत विभाग को समन्वय बनाकर बंद लाइटों को 7 से 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply