राष्ट्रीय बजरग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिकारियो के सीयुजी नबर ओन रखने का आग्रह किया

राष्ट्रीय बजरग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिकारियो के सीयुजी नबर ओन रखने का आग्रह किया
एसडीएम को ज्ञापन देते राष्ट्रीय बजरगदल के कार्यकर्ता

नकुड 24 अगस्त इंद्रेश। राष्ट्रीय बजरंगदल ने स्थानीय अधिकारियों पर सीयुजी नंबर बंद करने की शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने सीयुजी नंबर बंद होने को शासन की नीतियों के विरूद्ध बताते हुए जनता की शिकायतें सुनने का आग्रह किया है।

राष्ट्रीय बजरगदल के  जिलाउपाध्यक्ष राहुल सढोली के नेर्तत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निधि भारद्वाज को ज्ञापन दिया। कहा कि सरकार द्वारा अधिकारियो को दिये गये सीयुजी नंबर मात्र शोपीस बन गये है।

अधिकांश अधिकारियो के सीयुजी नंबर हमेशा बंद आते है। जिससे आम जन अधिकारियों को अपनी समस्या नंही बता पाते। जबकि अधिकारियों को सीयुजी नंबर उपलब्ध कराने मे सरकार की मंशा थी कि आम जनता की बात अधिकारियो तक शीध्र पंहुच सके तथा उनकी समस्याओ का  निराकरण हो सके।

ज्ञापन मे राष्ट्रीय बजंरगदल ने कहा कि अधिकारियो  के सीयुजी नबर हर समय ओन रहने चाहिए ताकि जनता उन्हे अपनी समस्याओ से अवगत करा सके ।

Leave a Reply