व्यापारी सुरक्षा फोरम की युवा महानगर कार्यकारिणी घोषित

व्यापारी सुरक्षा फोरम की युवा महानगर कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने महानगर युवा कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए संदेश खुराना को युवा महानगर अध्यक्ष, राजीव शर्मा व दीपक खन्ना को महामंत्री व सत्यार्थ प्रकाश ध्धीमान को महानगर प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की। स्था

नीय एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेश धीमान की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा ने कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए मयूर गुप्ता को महानगर संयोजक, राजकुमार वर्मा, आशु अरोड़ा, गौरव कक्कड़, संदीप धीमान, पंकज गगनेजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कालड़ा, सुनील मिगलानी को उपाध्यक्ष, हरिराम, अमन बठला, अवनीश त्यागी को वरिष्ठ मंत्री, शिवम जुनेजा, जगदीश, चंद्रप्रकाश बंसल को मंत्री, नितिन सिंघल को मीडिया प्रभारी व हिमांशु माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नरेश धीमान ने कहा कि युवा ही संगठन में रीढ़ का काम करते हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज ठाकुर, महानगर महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia