shobhit University Gangoh
 

नहीं रहे योगी सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, कोरोना से निधन

नहीं रहे योगी सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, कोरोना से निधन

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। 73 साल की उम्र में चेतन चौहान का निधन हो गया। चेतन चौहान जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता में भर्ती कराया गया था। चेतन ने मेदांता में अंतिम सांस ली। चेतन चौहान अहरोहा की नौगांव सादात सीट विधानसभा सीट से विधायक थे।
PunjabKesari
करीब 40 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिये मशहूर थी। 73 वर्षीय चौहान ने 25 दिसम्बर 1969 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था जबकि उनका अंतिम मैच भी 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।
PunjabKesari
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में अहम पद पर रहे और करीब दस साल बाद वह राजनीति में सक्रिय हुए और पहली बार 1991 में अमरोहा सीट से लोकसभा पहुंचे थे। 1998 में वह इसी सीट से एक बार फिर सांसद बने। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में वह अमरोहा की नौगांव सादात सीट से निर्वाचित हुए और योगी सरकार में वह कबीना मंत्री के पद पर थे।
PunjabKesari

Jamia Tibbia