• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 15 वर्ष पुराने भाषण में नहीं होगी FIR

  • August 26, 2022
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 15 वर्ष पुराने भाषण में नहीं होगी FIR
  • CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 15 वर्ष पुराने भाषण में केस दर्ज कराने के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने 20 अगस्त 2018 को नोटिस जारी किया था।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 15 वर्ष पुराने मामले में बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण (Hate Speech) के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को इस प्रकरण पर फैसला सुरक्षित किया था, जिसको आज सुनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतौर लोकसभा सदस्य गोरखपुर के 2007 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में बड़ी राहत मिली है। 15 वर्ष पहले के भाषण देने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया। शीर्ष अदालत आज इस फैसले को सुना दिया।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में मंजूरी से इनकार करने के मुद्दे पर जाना जरूरी नहीं है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने कहा कि उचित मामले से निपटने के लिए मंजूरी के कानूनी सवालों को खुला रखा जाएगा।

इससे पहले फरवरी 2018 में दिए गए अपने फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि उसे जांच के संचालन में या मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार करने की निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं मिली है।

गोरखपुर के एक पुलिस स्टेशन में 2007 में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ और कई अन्य के खिलाफ दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के कथित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह आरोप लगाया गया था कि आदित्यनाथ के एक भड़काऊ भाषण के बाद उस दिन गोरखपुर में हिंसा की कई घटनाएं हुईं।

उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने 20 अगस्त 2018 को नोटिस जारी किया था। अब मौजूदा चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच ने इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई केस दर्ज करने की अनुमति देने से इन्कार किया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘सब दगे कारतूस हैं…सपा को नहीं होगा कोई फायदा’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ने कसा तंज

‘सब दगे कारतूस हैं…सपा को नहीं होगा कोई फायदा’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ने कसा तंज

  • February 17, 2026
‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष’, इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष’, इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

  • February 17, 2026
12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए राजपाल यादव, 28 दिन बाद फिर होगी HC के सामने पेशी

12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए राजपाल यादव, 28 दिन बाद फिर होगी HC के सामने पेशी

  • February 17, 2026
नवजोत कौर का Rahul Gandhi पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, आप इस कुर्सी के लायक नहीं हैं

नवजोत कौर का Rahul Gandhi पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, आप इस कुर्सी के लायक नहीं हैं

  • February 17, 2026
घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, DM और SSP को भेजा अवमानना का नोटिस

घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, DM और SSP को भेजा अवमानना का नोटिस

  • February 17, 2026
‘स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम कांग्रेस सिंह भी’ सतीश महाना की बात पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके

‘स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम कांग्रेस सिंह भी’ सतीश महाना की बात पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके

  • February 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सफाई सम्बंधी दो समस्याओं का हुआ तत्काल निस्तारण February 17, 2026
  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू, प्रश्नपत्र आसान आने से खिले छात्रों के चेहरे, यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, पहला पर्चा आज February 17, 2026
  • टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी में जीएसटी अधिकरण की द्वितीय अपील प्रक्रिया की दी जानकारी February 17, 2026
  • हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग February 17, 2026
  • जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर मनीष बंसल ने दिया ऐतिहासिक आदेश February 17, 2026
  • उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी February 17, 2026
  • ‘सब दगे कारतूस हैं…सपा को नहीं होगा कोई फायदा’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का ने कसा तंज February 17, 2026
  • ‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष’, इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी February 17, 2026
  • बांग्लादेश को मिली नई सरकार, BNP नेता तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 10 प्वाइंट में उनके बारे में जानिए February 17, 2026
  • 12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए राजपाल यादव, 28 दिन बाद फिर होगी HC के सामने पेशी February 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez