नेशन बिल्डर्स एकेडमी में वार्षिक पुरस्कार वितरण, योगेंद्र, आस्था और दिव्या बने स्वर्ण पदक विजेता
- सहारनपुर में प्रतिभाशाली छात्रा को पुरस्कृत करते महापौर।
सहारनपुर। बेरीबाग स्थित नेशन बिल्डर्स एकेडमी में वार्षिक शिक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया।
महापौर ने कहा कि शिक्षा केवल बच्चों का ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य का आधार है। यदि माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार देने में चूक जाते हैं, तो केवल अच्छे अंक भी उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी नहीं बन सकते। कार्यक्रम में स. किरणजीत संधू और शिक्षाविद प्रो. एस. के. अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वार्षिक परीक्षा परिणाम में यूकेजी के छात्र योगेंद्र ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एकेडमी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में योगेंद्र, जूनियर वर्ग में आस्था राव तथा सीनियर वर्ग में दिव्या को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
अन्य वर्गों में अक्षत, वेदांत, वामिका लंबा, शावरी, परी, तृप्ति, खुशी, गर्विक, युवराज सिंह, मिष्टी, कनिष्का, शान्वी, चंचल, आषी, कृष्णा, आरव उपाध्याय, आरुष, आयुष, जिया, देव उपाध्याय, देविका, आराध्या, श्रेया, आरव सोनकर, आरुषि, सैन्या, कावेरी, विशु शर्मा, प्रतीक सोनकर और अथर्व सहित अनेक छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सम्मान के वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।
