सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया गाजीपुर बॉर्डर कूचे

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में किसानों के आंदोलन में भागीदारी करने के लिए भारी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया तथा किसानों की मांगों का समाधान होने तक इस लड़ाई में हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की। गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समर्थन किए जाने के बाद आज पार्टी जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने किसान आिंदोलन में भागीदारी के लिए गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि जिस तरह सीमाओं पर जवान देश की रक्षा करने का काम करते हैं, उसी प्रकार किसान भी दिनरात मेहनत करके देश की जनता के लिए अन्न का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि किसान इस देश की आन-मान और शान है। इसलिए समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में किसानों के शोषण व उत्पीडऩ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को दोगुनी आय का सब्जबाग दिखाकर केंद्र व प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार किसानों का दमन व उत्पीडऩ करने पर उतारू है तथा पूंजीपतियों के हितों की रक्षा के लिए किसानों को खेतिहर मजबूर बनाने की साजिश रची जा रही है जिसे सपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में किसानों का आत्मसम्मान कम नहीं होने देंगे। चाहे हमें इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। कूच करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा, बिट्टू प्रधान, ऋषिपाल प्रमुख, मुस्तफा नवाजपुर, बलकार चौधरी, जबर सिंह, अशोक प्रधान, राजेश शर्मा, कल्याण दत्त शर्मा, विनोद दूधला, अनुज मदनूकी, लक्ष्य तोमर, कमलजीत प्रधान, संजय बहरामपुरा आदि सप कार्यकर्ता शामिल रहे।