बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का काम करें कार्यकतार्: वाल्मीकि

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का काम करें कार्यकतार्: वाल्मीकि
  • सहारनपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी व उपस्थित समूह।

सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस को लाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है और यही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी चाहती है, इसलिए कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत स्तर तक मजबूत बनाने में जुट जाए ताकि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि आज साढौली कदीम विकास खण्ड के गांव ढाबा में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश का विकास करने में सक्षम है, क्योंकि कांग्रेस बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के सर्वसमाज का विकास चाहती है। प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद वाल्मीकि ने मुनव्वर को अकबरपुर बांस न्याय पंचायत का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.मुजफ्फर अली ने कहा कि आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग त्रस्त है क्योंकि भाजपा की सरकार लोगों का ध्यान अपनी विफलताओं से हटाने के लिए उन्हें जाति व धर्म के नाम पर लडाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों को लेकर खुले आसमान के नीचे आंदोलन करने को मजबूर है। परन्तु भाजपा की सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उनका उत्पीडन व दमन करने में जुटी है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर केवल कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है, जबकि सपा-बसपा जैसे राजनैतिक दल केवल भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं तथा जनता के मतों का विभाजन करके केवल भाजपा को लाभ पहुंचा रही है, जो बहुत ही गंभीर विषय है, जिसे जनता को समझना होगा तथा ऐसी पार्टियों से दूरी बनानी होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ केवल राहुल गांधी ही सड़कों पर आकर संघर्ष करने का काम कर रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव व मायावती चुप्पी साधकर केवल भाजपा का सहयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का दबाव बनता है, तब तब मायावती व अखिलेश यादव भाजपा के ऊपर निशाना साधने व विपक्ष का साथ देने की बजाय कांग्रेस पर ही वार करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महासचिव मनीष त्यागी, साढौली कदीम ब्लाक अध्यक्ष चौ.हाशिम, कादिर आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला सचिव एवं ब्लाक प्रभारी शिवम चौधरी, जिला सचिव आमिर, जिला सचिव ताहिर पहलवान समेत भारी संख्या में कांग्र्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Jamia Tibbia