नगर पालिका के वार्डो के वार्डो की आरक्षण सूचि जारी होने के साथ ही नगर मे राजनीतिक तापमान बढा

नगर पालिका के वार्डो के वार्डो की आरक्षण सूचि जारी होने के साथ ही नगर मे राजनीतिक तापमान बढा

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। स्थानीय निकाय चुनाव के लिये नगर पालिका के वार्डो के आरक्षण की घोषणा के साथ ही छोटी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके साथ ही नगर मे राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गयी है।
नगर पालिका के 25 वार्डो में से 15 वार्डो यानि कुल 60 फिसदी वार्ड आरक्षण की श्रैणी मे रखे गये है। जिनमे से नौ वार्डो मे महिला सदस्य चुनी जायेगी। इनमे से वार्ड संख्या 1में अनुसुचित जाति की महिला सदस्य चुनी जायेगी। जबकि वार्ड संख्या 15 व 18 मे पिछडी जाति के महिलाओ के लिये आरक्षित है। इसके अलावा 6 वार्डो को माहिलाओ के लिये आरक्षित किया गया है।
नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 व 6 को अनुसुचित जाति के लिये आरक्षित किया गया है। इसके अलावा चार वार्ड संख्या 10, 14,19 व 22 पिछडे वर्ग के लिये आरक्षित रहेगे। शेष 10 वार्ड अनारक्षित श्रैणी मे रहेगे। आरक्षण सुचि मे कई जटिलताए भी सामने आयी है। इस आरक्षण सुचि मे वार्ड संख्या 6 को अनुसुचित जाति के लिये आरक्षित किया गया है जबकि इस वार्ड में अनुसुचित जाति की मत बहुत कम है। इसी तरह वार्ड सख्ंया 2 को अनारक्षित श्रैणी मे रखा गया है जबकि इस वार्ड मे अनुसूचित जाति के मतदाताओ की संख्या सर्वाधिक है।
आरक्षण सूचि जारी होने के बाद नगर में वार्डो मे नगरपालिका बोर्ड के सदस्य का चुनाव लडने के इच्छुत व्यक्ति भी सक्रिय हो गये है। वे मतदाताओ का रूख जानने का प्रयास करने लगे है। माना जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष की आरक्षण श्रैणी की घोषणा होने के साथ ही पूरा नगर चुनाव मोड में आ जायेगा।