shobhit University Gangoh
 

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आयोजित सांझी प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आयोजित सांझी प्रतियोगिता में विजेताओं का सम्मान

गंगोह: विरासत यूनिवर्सिटी हेरिटेज रिसर्च सेंटर, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा आयोजित लोककला सांझी प्रतियोगिता में सोमवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने अपनी लोककला का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रद्धा भटनागर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्मी सैनी और शिवानी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। अक्षिता और स्वाति सैनी को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चुना गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) महिपाल सिंह और विरासत समन्वयक राजीव उपाध्याय यायावर ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में तन्वी शर्मा, हिमांशी, दीपा, रीता वर्मा और बलजिंदर कश्यप को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) रणजीत सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजकों की सराहना की और कहा, “सांझी लोककला हमारे सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे अगली पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। इस तरह के आयोजन न केवल इस कला को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन भी प्रदान करते हैं।”

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण जैसे प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार और प्रो. (डॉ.) गुंजन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia