shobhit University Gangoh
 

नहीं भूलेंगे बलिदान…आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के दो जवानों को श्रद्धांजलि

नहीं भूलेंगे बलिदान…आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के दो जवानों को श्रद्धांजलि

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पंपोर में सोमवार को आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दो जवानों को आज श्रद्धांजलि दी गई। इस आतंकवादी हमले में CRPF के दो शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। तीनों जख्मी जवानों की हालत स्थिर है।

कश्मीर के IG विजय कुमार ने बताया कि कल एक स्कूटर पर दो आतंकवादी आए और हमारे जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए और 3 जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि हमला लश्कर ए तय्यबा के दो आतंकवादियों द्वारा किया गया था जिनकी पहचान कर ली गई है। हम बहुत जल्दी इनको मार गिराएंगे।

विजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी में शहीद हुए कांस्टेबलों के नाम शेलेंद्र प्रताप सिंह और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी है। घायल हुए कर्मी- एएसआई गोरख नाथ, कांस्टेबल किरगैन और कांस्टेबल जेम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थित बताई गई है। हमला करने के तुरंत बाद आतंकवादी घटनास्थल से भाग निकले। उन्होंने कहा कि भले ही हमलावर भागने में कामयाब रहे लेकिन हमने उनकी पहचान कर ली है और जल्दी ही उन्हें मार गिराया जाएगा।

PunjabKesari

IG ने कहा कि एक आतंकवादी का नाम सैफुल्ला है जो पाकिस्तानी है और दूसरा स्थानीय है। उन्होंने बताया कि चदूरा में सीआरपीएफ पर हुए हमले में सैफुल्ला शामिल था। इस हमले में एक एएसआई शहीद हो गए थे। सैफुल्ला नौगाम में हुई गोलीबारी में भी शामिल था। यह उसके द्वारा किया गया तीसरा हमला था और हम जल्दी ही उसे मार गिराएंगे। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर आतंकवादियों के लिए सुरक्षा बलों पर हमला करना आसान होता है।

Jamia Tibbia