बाईक व एक लाख की मांग पुरी ने होने पर सुसरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला

  • पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा

देवबंद [24CN]: विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर एक लाख रूपये व बाईक की मांग पुरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने तथा ससुराल पक्ष के दो व्यक्तियों पर जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दाखिल किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में क्षेत्र के गांव अम्बोली निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व अम्बेहटा पीर निवासी मुनफैत के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत से बढकर दान दहेज दिया था। जिससे उसकी ससुराल पक्ष के लोग सन्तुष्ट नही थे और वह लगातार बाईक व एक लाख रूपये व सोने के आभुषणो की मांग करने लगे। मांग पुरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया कुछ लोगों ने समझा बुझाकर उसे फिर से ससुराल भेज दिया। पीडिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष की मांग फिर भी जस की तस रही और कुछ दिन पूर्व वह उसे गाडी में बैठाकर उसके मायके के सामने धक्का देकर चले गये। पीडित विवाहिता का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष के दो लोगों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध करने पर उलटा उसके साथ ही मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में पति सहित लगभग आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की जांच शूरू कर दी है।