उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दीपक राज सिंघल का स्वागत

- दीपक राज सिंघल का स्वागत करता कालेज का स्टाफ।
देवबंद [24CN]। के एल जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर समस्त स्टाफ ने पटका पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर प र प्रधानाचार्य राजकुमार संजय धीमान बलदेव शर्मा विजय पाल सिंह गौरव राव नर्मदा त्यागी ने कहा की कालेज के प्रबंधक बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं अनेकों सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दीपक राज सिंघल ने कहा की मनुष्य बाहर जो भी सम्मान पाता है उसकी नीव में उसके परिवार का सहयोग होता है वह अपने परिवार की मजबूती के कारण ही बाहर-भीतर सम्मान पाता है।कहा कि आज समाज में वह जो भी स्थान रखते है उसकी बुनियाद आप ही लोगों ने रखी है। उन्होंने समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में अभिलाष शर्मा भारत गोयल हर्षवर्धन त्यागी सचिन कुमार सुमन शर्मा मोनिका नेहा शिखा सिंघल आलोक कुमार अनुज त्यागी ईश्वर सिंह आदि शामिल रहे।