• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Wedding Guidelines: मध्य प्रदेश में शादियों पर कोरोना ने लगाया ग्रहण, इंदौर में 30 अप्रैल तक लगी रोक

  • April 20, 2021
Wedding Guidelines: मध्य प्रदेश में शादियों पर कोरोना ने लगाया ग्रहण, इंदौर में 30 अप्रैल तक लगी रोक
Wedding guidelines Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस में मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन सख्त पाबंदिया भी लगा रहा है। इंदौर में 30 अप्रैल तक शादियों पर रोक लगा दी गई है।

इंदौर । देश में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकारों अपने स्तर पर सख्त पाबंदियां लगा रही हैं। इस बीच कोरोना के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा, ‘शादियों के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे कोरोना महामारी के प्रसार का अधिक जोखिम है। लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी शादियों को स्थगित कर 30 अप्रैल तक अपने घरों में ही रहें।’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से हमें संक्रमितों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि अस्पतालों की क्षमता अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिली हैं। कल पकड़े गए दो लोगों को एनएसए के तहत आरोपित किया गया है। चाहे वह अस्पताल हों या दुकानदार, रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए लगाया जाएगा।

वोविड-19 की बिगड़ती स्थिति की वजह से संक्रमितों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन और बिस्तरों की मांग अचानक बढ़ गई है। कई राज्यों से आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति में कमी की रिपोर्ट सामने आ रही है। भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति दूसरी लहर के बीच बिगड़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से देश में दो लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे् हैं और मरने वालों की संख्या भी 1,000 से अधिक दर्ज की जा रही है।

 

Post navigation

Prev
Next
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’

  • October 17, 2026
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’

  • October 17, 2026
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

  • October 17, 2026
शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

  • October 17, 2026
‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

‘इंटरनेट एक मौलिक अधिकार’, बच्चों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

  • October 17, 2026
‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

‘पहले अपना अस्तित्व बचाएं…’, रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

  • October 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’ October 17, 2026
  • सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में लगा लाइफ स्किल बाजार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा October 17, 2026
  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026
  • रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार October 17, 2026
  • सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा October 17, 2026
  • सहारनपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच, नहीं मिली कोई अनियमितता October 17, 2026
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 85 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण October 17, 2026
  • नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’ October 17, 2026
  • मिशन शक्ति के छठे चरण में गुणवत्ता के साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम: एडीजी भानु प्रताप सिंह October 17, 2026
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को विशेष अभियान, डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021