मौसम: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना
बारिश के बाद मौसम साफ रहने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस रही। इसने दिनभर लोगों को परेशान रखा। गर्मी के चलते पसीने छूटते रहे।
पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद गर्मी ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
तापमान में वृद्धि के साथ हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दोपहर में उमस से पसीने छूट रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 57 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो से चार किमी प्रतिघंटा रही। वहीं, औसत एक्यूआई 122 रहा है।
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर 127
जयभीमनगर 115
पल्लवपुरम 116
तेजगढ़ी चौराहा 122
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में परिवर्तन आने से तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को भी तापमान बढ़ा। उमस बढ़ने से प्रचंड गर्मी का एहसास होगा। वहीं, अभी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, तापमान जल्द ही 40 डिग्री पर पहुंचेगा।