यूपी में तेजी से बदला मौसम, पूर्वांचल के कई ज‍िलों में बार‍िश के संकेत, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

यूपी में तेजी से बदला मौसम, पूर्वांचल के कई ज‍िलों में बार‍िश के संकेत, IMD ने जारी क‍िया अलर्ट

New Delhi : यूपी में होली के द‍िन बुधवार लखनऊ में जहां बार‍िश हुई वहीं गुरुवार सुबह ठंडी हवाओं ने माहोल खुशनुमा कर द‍िया। फ‍िरोजाबाद में भी बार‍िश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। मौसम व‍िभाग ने आज पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के कई ज‍िलों में बार‍िश के संकेत द‍िए हैं। मौसम व‍िभाग की मानें तो पहाड़ों से गुजरने वाले पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ की वजह से बादलों को आवाजाही शुरु हो गई है। ऐसे में मौसम के तेजी से बदलने की संभावना है।

मार्च के शुरुआती सप्ताह से ही गर्मी ने जहां अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही का इशारा किया है। मौसम विभाग के अनुसार शन‍िवार तक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और राजधानी के आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके साथ ही बार‍िश के भी आसार हैं। वहीं पछुआ और पुरबिया दोनों हवाएं एक साथ प्रदेश में दस्तक देने वाली हैं।

आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार गुरुवार से शन‍िवार तक के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पहाड़ों से चलकर हवाई दस्तक देने वाली है। वही बंगाल की खाड़ी से होकर पूर्वी हवाएं भी मौसम का हिस्सा बन रही है। ऐसे में तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही के संकेत नजर आ रहे हैं। सोनभद्र चित्रकूट, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशांबी समेत उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के संकेत नजर आ रहे हैं।

राजधानी के आसपास भी बदली छाई रह सकती है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेशभर में कड़कती धूप के साथ अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान सुल्तानपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 33.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सबसे कम तापमान अयोध्या और नजीबाबाद में 14 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय बेहद हल्की धुंध रहेगी। दिन के समय आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

कानपुर में मौसम विज्ञानी ने अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इधर, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम दिशा से 4.8 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार होली में आंशिक बूंदाबांदी होने के संकेत मिले हैं। अगले तीन दिन में दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और सामान्य दिनों की तरह धूप खिलेगी। बादलों का दबाव बढ़ने से रात के तापमान में इजाफा होगा।