• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारतीय कैंप में क्या रवि शास्त्री की वजह से फैला था कोरोना, कोच ने खुद दिया इसका जवाब

  • September 13, 2021
भारतीय कैंप में क्या रवि शास्त्री की वजह से फैला था कोरोना, कोच ने खुद दिया इसका जवाब
  • रवि शास्त्री ने कहा कि इसके लिए इंग्लैंड खुद जिम्मेदार है। इस समय इंग्लैंड पूरी तरह से खुला हुआ है और सारी गतिविधियां चल रही हैं। पूरा देश खुला होने की वजह से ही कोरोना का मामला सामने आया।

नई दिल्ली। भारत व इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला पांचवां टेस्ट मैच जिस नाटकीय अंदाज में कैंसल किया गया उससे क्रिकेट फैंस बेहद निराश हुए। कहा जा रहा है कि, भारतीय कैंप में कोरोना वायरस की एंट्री टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की वजह से हुआ। दरअसल शास्त्री ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी किताब का विमोचन किया था और उसके बाद ही वो सबसे पहले कोविड पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद टीम के कुछ सहायक कोच भी पाजिटिव हो गए थे। फिर पांचवें टेस्ट से पहले सहायक फीजियो को पाजिटिव होने के बाद इस मैच को कैंसल कर दिया गया था।

इन सबके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पर अपनी टीम में कोरोना फैलाने का आरोप लगाया था क्योंकि शास्त्री कुछ दिन पहले अपनी पुस्तक का विमोचन करने के लिए लंदन गए थे। अब शास्त्री ने इस अपने उपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। रवि ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि, उनकी जगह से भारतीय कैंप में कोरोना का मामला सामने आया।

कोच रवि शास्त्री ने मिड-डे के साथ बात करते हुए कहा कि, इसके लिए इंग्लैंड खुद जिम्मेदार है। इस समय इंग्लैंड पूरी तरह से खुला हुआ है और सारी गतिविधियां चल रही हैं। पूरा देश खुला होने की वजह से ही कोरोना का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि, मेरे बुक लान्च के आयोजन से कोरोना मामलों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पूरा इंग्लैंड इस वक्त ओपन है, इसलिए पहले टेस्ट मैच से ही कुछ भी हो सकता था।

आपको बता दें कि, शास्त्री ने एक सितंबर को अपनी किताब ‘स्टार गेजिंग- द प्लेयर्स इन माइ लाइफ इन लंदन’ का विमोचन किया था। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस इवेंट के बाद लंदन के द ओवल टेस्ट मैच के दौरान शास्त्री कोरोना पाजिटिव पाए गए थे और वह मैच से हट गए थे। इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी पाजिटिव पाए गए थे।

 


Post navigation

Prev
Next
हेड कोच का बड़ा ऐलान, कप्तान के लिए खत्म हुई एशेज सीरीज, बाकी बचे मुकाबलों से हुए बाहर

हेड कोच का बड़ा ऐलान, कप्तान के लिए खत्म हुई एशेज सीरीज, बाकी बचे मुकाबलों से हुए बाहर

  • December 23, 2025
रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा, बताया 2023 वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले थे संन्यास

रोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा, बताया 2023 वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले थे संन्यास

  • December 22, 2025
साल 2025 में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सका भारतीय बल्लेबाज, बना सिरदर्द; अब खराब फॉर्म के लिए क्या कह दिया

साल 2025 में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सका भारतीय बल्लेबाज, बना सिरदर्द; अब खराब फॉर्म के लिए क्या कह दिया

  • December 20, 2025
इस बल्लेबाज ने जड़ा धमाकेदार दोहरा शतक, पारी में लगाए 31 चौके; बनाया अपने करियर का हाईएस्ट स्कोर

इस बल्लेबाज ने जड़ा धमाकेदार दोहरा शतक, पारी में लगाए 31 चौके; बनाया अपने करियर का हाईएस्ट स्कोर

  • December 19, 2025
इंग्लैंड को वापस मिला गंवाया हुआ रिव्यू, जैसे ही मानी गई गलती, लिया गया बड़ा फैसला

इंग्लैंड को वापस मिला गंवाया हुआ रिव्यू, जैसे ही मानी गई गलती, लिया गया बड़ा फैसला

  • December 18, 2025
बड़ा ऐलान! T20 वर्ल्ड कप में 42 साल का ये खिलाड़ी होगा कप्तान, सिर्फ इतने मैच खेलने का है अनुभव

बड़ा ऐलान! T20 वर्ल्ड कप में 42 साल का ये खिलाड़ी होगा कप्तान, सिर्फ इतने मैच खेलने का है अनुभव

  • December 17, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • गौकशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गौकशों के लगी गोली December 26, 2025
  • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत: डा. अजय सिंह December 25, 2025
  • अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का चैकिंग विभाग जारी December 25, 2025
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक बदमाश, दूसरा फरार December 25, 2025
  • बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन December 25, 2025
  • बिना भेदभाव गरीबों तक योजनाएं पहुंचाना ही सच्चा सेकुलरिज्म : नरेन्द्र मोदी December 25, 2025
  • सांता क्लॉज के ‘अपमान’ पर AAP के तीन बड़े नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR December 25, 2025
  • नवनीत राणा के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी- पहले अपने पति से जाकर बात करें, वह भी बच्चे बढ़ाएं December 25, 2025
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति ने भारत हायर एजुकेशन समिट 2025 में लिया हिस्सा December 25, 2025
  • ईसाई समुदाय से पीएम मोदी का निरंतर जुड़ाव, क्रिसमस प्रार्थना में शामिल होकर दिया एकता का संदेश December 25, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez