• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस में Prashant Kishor की बड़ी भूमिका पर सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार, G-23 के कई नेताओं ने उठाए सवाल

  • September 2, 2021
कांग्रेस में Prashant Kishor की बड़ी भूमिका पर सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार, G-23 के कई नेताओं ने उठाए सवाल
  • चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को कांग्रेस में शामिल कर बड़ी भूमिका देने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श लगभग पूरा कर लिया है और वह जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगी।

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को कांग्रेस में शामिल कर बड़ी भूमिका देने को लेकर अंदरखाने चाहे हलचल चल रही हो, मगर पार्टी का मानना है कि इस पर टकराव जैसी कोई बात नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीके की संभावित भूमिका के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श लगभग पूरा कर लिया है और वह जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगी।

पार्टी ने दिए संकेत, नहीं रुकेगी निर्णय प्रक्रिया

संकेत हैं कि पार्टी के बहुप्रतीक्षित संगठनात्मक बदलाव को अमलीजामा पहनाए जाने के दौरान ही पीके की सियासी एंट्री और भूमिका की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के कुछ सदस्यों की ओर से पीके को सीधे महासचिव बनाकर कार्य समिति में लाने के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए जाने की चर्चाओं पर पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि किसी का अलग राय रखना विरोध नहीं है। समूह के कई नेताओं ने पीके को पार्टी में शामिल कर बड़ा रोल देने का पुरजोर समर्थन भी किया है।

सोनिया गांधी जल्‍द करेंगी अंतिम फैसला

कांग्रेस नेता के अनुसार, सोनिया गांधी ने कई वरिष्ठ नेताओं से पीके को पार्टी में शामिल कर बड़ी भूमिका देने के मसले पर अलग-अलग राय-मशविरा की है। इसमें असंतुष्ट समूह के भी कुछ नेता शामिल हैं। उनका यह भी कहना था कि इस मुद्दे पर सोनिया गांधी ने चर्चा की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब अंतिम फैसला उन्हें ही करना है। जी-23 समूह के कुछ नेताओं के ऐतराज से बहुत फर्क नहीं पड़ने वाला।

जी-23 समूह के कई नेताओं ने प्रस्‍ताव पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि जी-23 समूह के प्रमुख चेहरों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर कई असंतुष्ट पार्टी नेताओं का जमावड़ा हुआ था। इनमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शशि थरूर, मनीष तिवारी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदि शामिल थे। समझा जाता है कि इस दौरान हुई आपसी चर्चा में कुछ नेताओं ने पीके को सीधे महासचिव बनाकर पार्टी को उनके हवाले करने की प्रस्तावित योजना पर सवाल उठाए।

यह तर्क दिया गया कि कांग्रेस के अंदर प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है कि अचानक बाहर के किसी व्यक्ति को लाकर पार्टी को उसके हवाले कर दिया जाए। हालांकि, जी-23 समूह के कुछ नेता ऐसे भी थे, जिन्हें पीके को कांग्रेस में बड़ी भूमिका देने में कोई खामी नजर नहीं आई और उन्होंने पार्टी हित में इस प्रस्ताव की हिमायत करने की राय जाहिर की।

 


Post navigation

Prev
Next
किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त

  • March 2, 2026
‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा

  • March 2, 2026
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान

  • March 2, 2026
खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

  • March 2, 2026
इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

  • March 2, 2026
35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, नोट की​जिए मैच शुरू होने का वक्त March 2, 2026
  • भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी March 2, 2026
  • ‘बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग’, होली से पहले चिराग पासवान ने उठाया ये मुद्दा March 2, 2026
  • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान March 2, 2026
  • ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया March 2, 2026
  • खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी” March 2, 2026
  • इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले March 2, 2026
  • ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक March 2, 2026
  • 35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार March 2, 2026
  • बहराइच में चार लोगों की हत्या, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez