जीतने के बाद लोगों के रूके हुऐ बिना भेदभाव के कराये जाएगें: विपिन गर्ग
- भाजपा पालिका चैयरमेन प्रत्याशी विपिन गर्ग का स्वागत करते लोग
देवबंद: भाजपा के नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी विपिन गर्ग व रेलवे रोड सभासद प्रत्याशी विपिन त्यागी का राजेश सिंघल के नेतृत्व में एक रेस्टोरेंट्स पर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग ने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से जो भी कार्य अभी तक रुके हुए उनको प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होने कहा कि पालिकाध्यक्ष बनते ही उनका सबसे पहला कार्य नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना होगा। तथा लोगों के सभी रुके हुए सभी काम बिना किसी भेदभाव के किए जाएंगें। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी का जीतना नगर वासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि नगरपालिका में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा और जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह भी कार्य नहीं किए जाते।
बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल और संचालन अशोक विहार कॉलोनी के प्रमुख राजेश सिंघल ने किया। इस दौरान सौरभ बंसल, अश्वनी सिंघल, सुखविंदर बाबा, सचिन ऐरन, विकास गर्ग, विपुल गर्ग, सुशील छाबड़ा, अनिल गुप्ता, ललित मोहन गोयल, संदीप वर्मा, राजीव मोंगा, पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।
