गौ सम्मान आह्वान अभियान को विजयकांत चौहान पश्चिम उत्तर प्रदेश का किया प्रभारी नियुक्त

  • सहारनपुर में संतों का आशीर्वाद लेते विजयकांत चैहान।

सहारनपुर। चेतन ज्योति आश्रम में आज देशभर की यात्रा पर निकले पूज्य संत गोपाला नंद महाराज के नेतृत्व में आज देशभर जुटे गौ शाला संचालकों और गौ सेवक गौ भक्तों का  ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया,  गौ माता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करने की मांग को लेकर सन्तो के सानिध्य में देश व्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान को घर घर गली गली चैक चैराहों तक पहुंचाने का संकल्प कराया।

इस दौरान विजयकांत चैहान को गौसम्मान आह्वान अभियान का पष्चिम उत्तर प्रदेष प्रभारी नियुक्त किय गया। आगामी 27 अप्रैल 2027 को प्रत्येक सनातनी हिन्दू  घर से प्रत्येक व्यक्ति को अपने निजी कार्यो को 3 घण्टे के लिए त्याग कर निकट व्रती जिलाधिकारी कार्यलयों में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम शांतिपूर्ण अहिंसा पूर्ण प्रार्थना के साथ ज्ञापन देने का आह्वान किया गया। इस दौरान पूरे उत्तराखंड के तमाम जिलों ओर मंडलो के प्रभारी नियुक्त किये गए, जिसमें  जनपद सहारनपुर के जूनियर भगत सिंह विजयकान्त चैहान को पश्चमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। सन्तो महापुरुषों ने सभी नियुक्त प्रभारियों को गौ माता को राष्ट्रमाता कर पद पर सुशोभित करने के इस पुनीत गौ सम्मान आह्वान अभियान को घर घर गली गली प्रत्येक सनातनी हिन्दू तक पहुंचाने की शपथ हाथ ऊपर उठाकर दिव्य मंत्रों के साथ दिलाई।


Leave a Reply