• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Video: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हिंदू हित ही राष्ट्रहित, यही होनी चाहिए पहली प्राथमिकता

  • February 10, 2022
Video: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- हिंदू हित ही राष्ट्रहित, यही होनी चाहिए पहली प्राथमिकता
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जिन लोगों ने 1000 वर्षों तक हिंदुओं को नष्ट करने की कोशिश की वे अब दुनिया भर में आपस में लड़ रहे हैं। भागवत ने कहा कि हिंदू हित ही राष्ट्रहित है और यही प्राथमिकता होनी चाहिए।

हैदराबाद। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कि हिंदू इतने सक्षम हैं कि किसी के पास उनके खिलाफ खड़े होने की ताकत नहीं है। हिंदू समुदाय किसी के प्रति विरोधी नहीं है। बता दें कि भागवत बुधवार को हैदराबाद में संत श्री रामानुजाचार्य की जयंती समारोह में भाग लेने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इतना सामर्थ्य है कि किसी के पास हमारे सामने खड़े रहने की ताकत नहीं है।’ उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू समाज किसी का विरोधी नहीं है। भागवत ने आगे कहा, ‘हम सदियों से कायम हैं और फलते-फूलते रहे हैं। जिन लोगों ने 1,000 वर्षों तक हिंदुओं को नष्ट करने की कोशिश की, वे अब दुनिया भर में आपस में लड़ रहे हैं।’

हम डरते क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के डर का एकमात्र कारण यह है कि वे भूल गए हैं कि वे कौन हैं। ‘उन्होंने हमें खत्म करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी भारत के ‘सनातन’ धार्मिक जीवन को यहां देखा जा सकता है। इतने अत्याचारों के बावजूद, हमारे पास ‘मातृभूमि’ है। हमारे पास बहुत सारे संसाधन हैं। तो हम क्यों डरते हैं? क्योंकि हम खुद को भूल जाते हैं। स्पष्ट कमजोरी का कारण यह है कि हम जीवन के प्रति अपने समग्र दृष्टिकोण को भूल गए हैं।’

 

भागवत ने आगे कहा, ‘हमलों और क्रूर अत्याचारों को झेलने के बावजूद देश में हमारी संख्या आज 80 प्रतिशत है। देश पर शासन करने वाले और राजनीतिक दलों को चलाने वालों में अधिकतर हिंदू हैं। यह हमारा देश है और आज भी यहां हमारे मंदिर हैं और बन भी रहे हैं। हमारी परंपराओं ने हमें जो सिखाया वह स्थायी है।’

उन्होंने कहा कि स्वयं, परिवार, पंथ, जाति, भाषा और अन्य पहचान के हितों से ऊपर राष्ट्रीय हित को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ‘हिंदू हित यानी राष्ट्रहित’ पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसी तरह हम एक मजबूत और सक्षम राष्ट्र होंगे और फिर कमजोरी के किसी भी विचार को छोड़ देंगे।’

 

 


Post navigation

Prev
Next

‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा

  • February 28, 2026
‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

  • February 28, 2026
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप

  • February 28, 2026
इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए नई दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी, ईरान के साथ बढ़ चुका है तनाव

इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए नई दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी, ईरान के साथ बढ़ चुका है तनाव

  • February 28, 2026
अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज

  • February 28, 2026
पीएम मोदी ने 14 वर्ष की लड़कियों के लिए शुरू किया देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान, कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन

पीएम मोदी ने 14 वर्ष की लड़कियों के लिए शुरू किया देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान, कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन

  • February 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘हम कुछ हद तक कर रहे समझौता’, ईरान-इजरायल जंग के बीच सचिन पायलट ने केंद्र को घेरा February 28, 2026
  • ‘डिप्टी CM कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिश’, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा February 28, 2026
  • अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप February 28, 2026
  • एक्स मुस्लिम ‘सलीम वास्तिक’ मामले में यति नरसिंहानंद गिरि की CM योगी को चुनौती, ‘मेरा कत्ल करके…’ February 28, 2026
  • इजरायल में मौजूद भारतीयों के लिए नई दिल्ली ने जारी की एडवाइजरी, ईरान के साथ बढ़ चुका है तनाव February 28, 2026
  • अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई के ऑफिस के पास दागी मिसाइल; तेहरान में धमाकों की आवाज February 28, 2026
  • पीएम मोदी ने 14 वर्ष की लड़कियों के लिए शुरू किया देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान, कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन February 28, 2026
  • डोनाल्ड ट्रंप ने की पाकिस्तान की तारीफ, कांग्रेस का तंज- पीएम मोदी की ‘हग्लोमेसी’ हुई फेल February 28, 2026
  • ‘सच्चाई की जीत, तानाशाही की हार’, कोर्ट के फैसले के बाद बोली AAP, कहा- पार्टी कट्टर ईमानदार February 28, 2026
  • होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश February 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez