विहिप व बजरंग दल ने किया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम

विहिप व बजरंग दल ने किया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम

देवबंद/नागल [दिग्विजय त्यागी]: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मंगलवार को नागल व देवबंद में अखंड भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनों कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि के रूप में मिलन सोम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मिलन सोम ने कहा कि जब जब हिन्दू जहां भी हिन्दू जनसंख्या कम हुई है वही भाग हमसे अलग हो गया। उन्होंने अफगानिस्तान, पाकिस्तान बांग्लादेश, मयनमार, भूटान, तिब्बत के अलग होने के बारे में कार्यकर्ताओ को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत माता के अखड़ स्वरूप को साकार करेंगे।

विहिप के जिला कार्याध्यक्ष डॉ वीरेंद्र चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम सफलता पूर्ण करने पर अंत में कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VHP- Karyadhyksh

कार्यक्रमों का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री अमित वशिष्ट ने किया। कार्यक्रम में मोकित पुण्डीर विभाग संयोजक बजरंग दल, चंद्र प्रकाश त्यागी जिला गोरक्षा प्रमुख विहिप, राजीव बालियान जिला धर्म प्रसार प्रमुख विहिप, शिवम जी जिला बलोपासना प्रमुख, अभिनव शर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख एवं रविंद्र चौधरी प्रखंड सहमंत्री नागल,दीपक कश्यप प्रखंड संयोजक नागल, गौरव वर्मा जी प्रखंड सह संयोजक नागल, तनिष्क त्यागी प्रखंड सुरक्षा प्रमुख नागल, सम्राट राणा प्रखंड संयोजक देववृन्द, रविकांत जी प्रखंड सह संयोजक देववृन्द, अमन जी प्रखंड सुरक्षा प्रमुख देववृन्द आदि, दोनों कार्यक्रमों में सात सौ के लगभग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Upasthit Kaykrta


विडियों समाचार