Vastu Tips For Broom: बिल्कुल भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां
![Vastu Tips For Broom: बिल्कुल भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां](https://24city.news/wp-content/uploads/2022/12/jhadu.jpg)
नई दिल्ली: Vastu Tips For Broom: वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इन ऊर्जा का असर व्यक्ति की तरक्की, पैसा, स्वास्थ्य आदि पर पड़ता है। ऐसे ही घर में मौजूद झाड़ू भी व्यक्ति की तरक्की का एक साधन बन सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसका शुभ और अशुभ असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वास्तु के हिसाब से झाड़ू संबंधी उपाय करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। वहीं दूसरी ओर छोटी-छोटी लगने वाली ये गलतियां कई मुश्किलों को जन्म देती हैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू संबंधी किन नियमों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी।
झाड़ू संबंधी वास्तु नियम
छिपाकर रखें झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को दूसरे की नजरों से छिपाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इससे सामने वाले की नजर लग सकती है, जिससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस तरह न रखें झाड़ू
वास्तु के हिसाब से झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे कई तरह की मुश्किलें उत्पन्न होती है। इसलिए हमेशा लिटाकर ही झाड़ू को रखें
झाड़ू में न लगाएं पैर
झाड़ू में कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। झाड़ू में पैर लगने से उनका अपमान होता है, जिससे वह रुष्ट हो जाती हैं। इससे घर में कई परेशानियां होने लगती है।
किस दिन खरीदें नई झाड़ू
वास्तु के हिसाब से बिना तिथि और दिन के हिसाब से झाड़ न खरीदें। इसलिए हमेशा झाड़ू को शनिवार और कृष्ण पक्ष में खरीदना नहीं। इससे दोष नहीं लगता है।