• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

18 साल से ऊपर सभी का वैक्सीनेशन, बॉलीवुड में ख़ुशी की लहर, जानिए क्या बोले सेलेब्रिटीज़

  • April 20, 2021
18 साल से ऊपर सभी का वैक्सीनेशन, बॉलीवुड में ख़ुशी की लहर, जानिए क्या बोले सेलेब्रिटीज़
  • आमिर ख़ान अक्षय कुमार रणबीर कपूर आलिया भट्ट मनोज बाजपेयी विक्की कौशल कटरीना कैफ़ भूमि पेडनेकर भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कई की उम्र 45 साल से कम है जो टीकाकरण की पहले सीमा थी।

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस महामारी को थामने के लिए सोमवार को केंद्र सरकार ने अहम फ़ैसला लिया, जिसके तहत पहली मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन करने की इजाज़त दे दी गयी है। इस फ़ैसले को ज़ोर-शोर से किया जा रहा है। बॉलीवुड ने भी इस क़दम पर ख़ुशी ज़ाहिर की है।

करीना कपूर ख़ान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा- Let’s do it India… रितेश देशमुख ने लिखा कि 18 साल से अधिक सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन की अनुमति देना सरकार का अच्छा क़दम है। वहीं, अनुभव सिन्हा ने लिखा- चलो एक मई से वैक्सीन का जुगाड़ लगाओ। सोना महापात्रा ने इस ख़बर को शेयर करके लिखा- 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन और राज्य सरकार सीधे निर्माताओं से ख़रीद सकती है। यह ज़बरदस्त ख़बर है। सरकार की विकट आलोचक स्वरा भास्कर ने लिखा- शुक्रिया। वहीं, रणवीर शौरी ने लिखा कि फ़िलहाल कम शोर और ज़्यादा काम की ज़रूरत है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ कोविड-19 का शिकार बने हैं। हाल ही में आशिक़ी के हीरो राहुल रॉय ने बताया था कि वो कोविड-19 पॉज़िटिव हो गये हैं। उनकी बहन और जीजा जी भी संक्रमित हुए हैं। राहुल ने इस बात पर हैरानी जतायी थी कि घर से निकले बिना वो कैसे संक्रमित हो गये। गुज़रे वीकेंड में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, सुमीत व्यास, रेणुका शहाणे और समीरा रेड्डी ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए कोविड-19 पॉज़िटिव होने की सूचना सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की थी।

इससे पहले आमिर ख़ान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मनोज बाजपेयी, विक्की कौशल, कटरीना कैफ़, भूमि पेडनेकर भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से कई की उम्र 45 साल से कम है, जो टीकाकरण की पहले सीमा थी। अब नये नियम के बाद ऐसे सभी बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ टीकाकारण करवा सकेंगे, जो 45 से से कम उम्र के हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026
  • ‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर April 1, 2026
  • ‘मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष’, भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत April 1, 2026
  • पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत March 31, 2026
  • भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न March 31, 2026
  • द्रोणपुरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अवैध लोड जोड़ने की शिकायत March 31, 2026
  • पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड तीन ट्रक किए सीज March 31, 2026
  • महिला आयोग के निर्देश पर बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण, March 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez