• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us
shobhit University Gangoh
 

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने साधा निशाना

  • May 8, 2022
Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने साधा निशाना
  • अपने फेसबुक पोस्ट व ट्वीट से सुर्खियों में रहने वाले हरीश रावत पर उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर तंज सका है। बेटे आनंद रावत का कहना है कि सोशल मीडिया पर जन्मदिन व शोक संदेश में व्यस्त रहने वाले नेता प्रदेश का भला नहीं कर सकते।

हल्द्वानी : सुर्खियों में रहने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत पर उनके ही बेटे आनंद रावत ने तीखा कमेंट कर दिया है। रोजगार के मुद्दे पर आनंद ने फेसबुक पर लंबी-चौड़ी पोस्ट अपडेट की है। इसमें उन्होंने जन्मदिन की बधाई व शोक संवेदना में व्यस्त रहने वाले नेताओं पर भी सवाल उठाए हैं। इस पोस्ट में दिलचस्प यह है कि आनंद ने अन्य नेताओं के साथ सबसे पहले अपने पिता हरीश रावत के नाम का उल्लेख किया है।

सात मई की सुबह आठ बजे फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट में यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद रावत ने राज्य के युवाओं के लिए स्किल व कम्यूनिकेशन को सफलता के लिए जरूरी बताया है। आइटीआइ व पालीटेक्निक करने वाले युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया है।

jagran

केरल की तर्ज पर रोजगार मुहैया कराने की भी बात कही है। इसके बाद वह लिखते हैं, ‘अब फिर सवाल यह है कि रोजगार के यह अवसर उपलब्ध कौन कराएगा? फिर वह सीधे कमेंट करने लगते हैं। उन्होंने लिखा है, ‘आपके नेता अपने समर्थकों को उनके जन्मदिन पर बधाई या किसी परिचित के शोक संदेश वाले पोस्ट में व्यस्त हैं और आप लोग उनके क्रियाकलापों से खुश हैं।

चाहे हरीश रावत हों या फिर किशोर उपाध्याय या फिर युवा नेता विनोद कंडारी, सुमित हृदयेश, ऋतु खंडूड़ी। इन सबके फेसबुक पर आपको यही पोस्ट दिखेगी, लेकिन राज्य के ङ्क्षचतन पर कुछ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, वह आगे अपनी इस पोस्ट पर पिता पर सीधे तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘मेरे पिताजी मेरे ङ्क्षचतन व विचारों से परेशान रहते हैं। शायद उन्होंने हमेशा मेरी बातें एक नेता की दृष्टि से सुनी और मुझे येड़ा समझा। इस पोस्ट के लिए किसी ने आनंद की तारीफ की तो है तो किसी ने पोस्ट पर ही सवाल उठाए हैं।

यहां देखने वाली बात होगी कि हरीश रावत इंटरनेट मीडिया पर अतिसक्रिय रहते हैं और पक्ष-विपक्ष सब पर ट्वीट व पोस्ट करते रहते हैं अब देखना होगा कि अपने बेटे के तंज पर कोई पोस्ट या ट्वीट आती है या नहीं।

 

Jamia Tibbia

Post navigation

Prev
Next
तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा-बोले ओम बिरला, अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को हो सकती है चर्चा

तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा-बोले ओम बिरला, अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को हो सकती है चर्चा

  • February 11, 2026
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास

  • February 10, 2026
AI और Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, Social Media प्लेटफॉर्म्स के लिए आए ये New Rules

AI और Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, Social Media प्लेटफॉर्म्स के लिए आए ये New Rules

  • February 10, 2026
दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा तोहफा, ‘लखपति बिटिया योजना’ का ऐलान, मिलेंगे 1 लाख रुपये

दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा तोहफा, ‘लखपति बिटिया योजना’ का ऐलान, मिलेंगे 1 लाख रुपये

  • February 10, 2026
संभल हिंसा मामले में ASP अनुज चौधरी को राहत, इलाहाबाद HC ने 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने पर लगाई रोक

संभल हिंसा मामले में ASP अनुज चौधरी को राहत, इलाहाबाद HC ने 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने पर लगाई रोक

  • February 10, 2026
‘जो शंकराचार्य के नहीं, वो किसी के नहीं’, सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर बोले सपा विधायक

‘जो शंकराचार्य के नहीं, वो किसी के नहीं’, सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर बोले सपा विधायक

  • February 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राजस्थान बजट 2026-27 विधानसभा में होगा पेश, नौकरी से लेकर टैक्स तक क्या बदलेगा? इन पर होगी निगाहें February 11, 2026
  • आज योगी सरकार पेश करेगी अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट, महिलाओं-युवाओं और किसानों के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं February 11, 2026
  • तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा-बोले ओम बिरला, अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को हो सकती है चर्चा February 11, 2026
  • ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास February 10, 2026
  • AI और Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, Social Media प्लेटफॉर्म्स के लिए आए ये New Rules February 10, 2026
  • विभिन्न स्थानों  में हिंदू सम्मेलनों में उमड़ा जनसैलाब February 10, 2026
  • यू.पी. बजट 2026-27 से एमएसएमई सेक्टर को बड़ी उम्मीदें February 10, 2026
  • विकास प्राधिकरण का अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर अभियान February 10, 2026
  • सात समस्याओं में से एक का हुआ समाधान February 10, 2026
  • दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा तोहफा, ‘लखपति बिटिया योजना’ का ऐलान, मिलेंगे 1 लाख रुपये February 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez