नई दिल्ली। UPSSSC Exam Calendar 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 यानि UPPET 2022 का आयोजन इस साल 18 सितंबर को किया जाएगा। पिछले वर्ष यह परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। यूपीपीईटी 2022 की तारीख की घोषणा के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस वर्ष आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के प्रस्तावित और लंबित परीक्षाओं की तिथियों को इस साल के एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से जारी किया। आयोग द्वारा UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 को वीरवार, 21 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी किया गया।
UPSSSC एग्जाम कैलेंडर 2022 के अनुसार परीक्षाओं की तारीखें
- 8 मई – स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा
- 22 मई – राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019
- 19 जून – राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा
- 29 जून – सम्मिलित प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा
- 3 जुलाई – सहायक बोरिंग टेक्निशियन प्रतियोगात्मक परीक्षा
- 17 जुलाई – अनुदेश मुख्य परीक्षा
- 7 अगस्त – सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2016
- 21 अगस्त – वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा 2019
- 18 सितंबर – प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022