• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Sunday Lockdown: यूपी में अब हर रविवार कंपलीट लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10,000 तक का जुर्माना

  • April 16, 2021
UP Sunday Lockdown: यूपी में अब हर रविवार कंपलीट लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10,000 तक का जुर्माना
CM Yogi Adityanath Virtual Review Meeting
  • UP Sunday Lockdown टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। साथ ही मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

लखनऊ : कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ टीम-11 और फील्ड के अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अब यूपी में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर मास्क न लगाने वालों से 10 गुना तक जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।

नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार वर्चुअल समीक्षा बैठक कर रहे हैं। शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की जानलेवा चेन तोडऩे के लिए तगड़ी सख्ती लागू की है। इसी क्रम में रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी। रविवार को सिर्फ सैनीटाइजेशन के कार्य होंगे व आपात सेवायें चलती रहेंगी। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड की वर्तमान स्थिति पर लखनऊ में हजार बेड का नया हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान फंसे गरीब लोगों की भरण/पोषण भत्ता सूची बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निर्देश भी अफसरों को दे दिया है। प्रदेश सरकार अब जरूरतमंदों को हर जगह राशन उपलब्ध कराएगी। उत्तर प्रदेश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अब रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। 

लखनऊ में बनेगा हजार बेड का कोविड हॉस्पिटल: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक हजार बेड बनाने का भी निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहाइस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस हॉस्पिटल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास विभाग की उस जमीन का चयन किया गया है, जहां पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था।  

मुख्यमंत्री के अन्य निर्देश

– कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी लैब पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें।

– प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहेंगी। इस दौरान टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। सभी सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही संचालित हों। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन 15 मई तक के लिए स्थगित रखा जाए।

– इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन डीएम, एसपी और सीएमओ नियत समय पर बैठक करें। स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करें। हर अस्पताल में इलाजरत तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं का पूरा ध्यान रखें। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। हर स्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवश्य अवगत कराया जाए।

– प्रदेश के सभी जिलों में, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जाए।

– सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम सातों दिन और 24 घंटा सक्रिय रहे।

– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। एक माह की स्थिति का आंकलन करते हुए अतिरिक्त रेमिडीसीवीर क्रय किया जाए।

मास्क न लगाने पर दूसरा जुर्माना दस गुना: सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर बेहद सख्ती करने का फैसला किया है। इस दौरान लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके बाद दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना यानी दस हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026
Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर CM योगी ने सपा पर किया बड़ा हमला, जानें क्या-क्या कहा

  • March 28, 2026
‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM’, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

  • March 28, 2026
24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

  • March 28, 2026
संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez