shobhit University Gangoh
 

UP: पत्रकारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से मौत पर परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद

UP: पत्रकारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, कोरोना से मौत पर परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है। सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है। इसके अलावा कोरोना से मौत होने पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों का 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इस बीमा की रकम यूपी सरकार देगी। इसके अलावा अगर किसी भी मान्यता प्राप्त पत्रकार का कोरोना से निधन होगा तो उसके परिवार को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी।

रोज आ रहे 6 से 7 हजार कोरोना केस

कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। जहां बीते कई दिनों से रोजाना औसतन 6-7 हजार के बीच नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं बुधवार को 24 घंटों के दौरान 4674 नए मरीज ही मिले हैं। मृतकों का आंकड़ा भी कम रहा है और 67 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 4922 मरीज पूरी तरह संक्रमण से उबर चुके हैं।

Jamia Tibbia